ग्रहों के दोष भी दूर कर सकते हैं ये तीन रत्न
पल रत्न बहुत सुंदर रत्नों की श्रेणी में आता हैं। इसे शुक्र ग्रह के सभी फल प्राप्त करने के लिए विशेष रुप से धारण किया जाता हैं। सफेद और हल्के नीले कलर का ओपल बहुत प्रभावशाली होता है। इसे हीरे की जगह...

पल रत्न बहुत सुंदर रत्नों की श्रेणी में आता हैं। इसे शुक्र ग्रह के सभी फल प्राप्त करने के लिए विशेष रुप से धारण किया जाता हैं। सफेद और हल्के नीले कलर का ओपल बहुत प्रभावशाली होता है। इसे हीरे की जगह पहन सकते है। रत्न ज्योतिष के अनुसार ये वृष और तुला राशि का रत्न है। ये मन को शांत रखने और रिश्ते अच्छे रखने में सहायता करता है। यह माना जाता है कि अपने सौंदर्य और अद्भुत आभा के लिए जाना जाने वाला यह रत्न अपने धारक को प्यार और ढ़ेर सारी खुशियां देने का कार्य करता है।
पैरिडॉट रत्न चमकीले हरे रंग का होता है। पेरीडॉट को जबरजद भी कहते है, यह पन्ना का उपरत्न है और बुध ग्रह से संबंधित है। यह तुला राशि का रत्न भी माना जाता है। लव स्टोन के नाम से जाना जाने वाला यह रत्न आकर्षक होता है। यह रसायनिक रूप से मैग्नीशियम-आयरन सिलिकेट कॉम्प्लेक्स है। यह चमकदार, पीली आभा वाला हरे रंग का, चिकना, वजन में हल्का तथा पारदर्शी होता है। ये व्यक्ति का गुस्सा कम करता है। पेरीडॉट शरीर में ताकत को बढ़ाता है और जैविक क्रियाओं को बेहतर कर स्वास्थ्य अच्छा करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।