ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGovardhan Puja 2020 offer Annakut bhog to lord krishna according to zodiac signs to get money and success

Govardhan Puja 2020: इस गोवर्धन पूजा राशि के हिसाब से श्रीकृष्ण को लगाएं भोग, किस्मत चमकने की है मान्यता

देशभर में आज यानी 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जा रही है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। गोवर्धन पूजा दिवाली के ठीक अगले दिन की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर साल कार्तिक मास के...

Govardhan Puja 2020: इस गोवर्धन पूजा राशि के हिसाब से श्रीकृष्ण को लगाएं भोग, किस्मत चमकने की है मान्यता
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 15 Nov 2020 09:49 AM
ऐप पर पढ़ें

देशभर में आज यानी 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जा रही है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। गोवर्धन पूजा दिवाली के ठीक अगले दिन की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को यह पूजा करने से व्यक्ति पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा सदैव बनी रहती है। इस दिन भगवान कृष्ण को 56 या 108 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस साल भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए राशि के हिसाब से लगाएं भोग। जानिए किस राशि वालों को कौन-सा भोग लगाने से मिलेगा शुभ फल-

मेष राशि- गोवर्धन पूजा या अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ-साथ लाल रंग की मिठाई का भोग लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि- फल और भोजन के साथ-साथ सफेद रंग कि मिठाई का भोग भी भगवान को लगाना चाहिए। 

मिथुन राशि- हरी सब्जियों के साथ हरी मिठाईयों का भोग अर्पित करने से शुभता की प्राप्ति होगी।

आज गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 02 घंटे 09 मिनट, जान लें पूजा विधि, महत्व और पौराणिक कथा

कर्क राशि- इस राशि के जातकों को अन्नकूट में सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। 

सिंह राशि- अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ लाल रंग की मिठाई का भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

कन्या राशि- इस राशि के जातक को अन्नकूट में हरी सब्जियों के साथ हरी मिठाईयों का भोग अर्पित करने से लाभ होगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों को अन्नकूट में सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाने से लाभ होगा।

आज गोवर्धन पूजा के दिन अपनों को ये SMS, मैसेज, फोटो भेजकर करें विश

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक को अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाने से लाभ मिलेगा। 

धनु राशि- इस राशि के जातकों को अन्नकूट में सब्जियों से ज्यादा फलों का भोग लगाने से लाभ मिलेगा। कम से कम पांच फलों को अर्पित करने के साथ ही बेसन की मिठाई अर्पित करने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

मकर राशि- इस राशि वालों को अन्नकूट में पांच तरह की मिठाई रखने से लाभ मिलेगा। इसके अलावा पूजा में अर्पण की जाने वाली सामग्री में काले तिल शामिल करने चाहिए। जिसे अगले दिन बहते हुए जल में बहाना है। 

आज गोवर्धन पूजा के दिन बन रहे ये 5 शुभ मुहूर्त, शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल का सही समय

कुंभ राशि- 5 तरह की मिठाई के साथ पूजा में काले तिल का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसे अगले दिन सुबह बहते हुए जल में बहाने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मीन राशि- सब्जियों की तुलना में फल ज्यादा रखें और मिठाई में बेसन की मिठाई भोग स्वरूप चढ़ाने से लाभ मिलेगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें