ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGood writers artists or poets are people of issue 7

अच्छे लेखक, चित्रकार या कवि होते हैं अंक 7 वाले लोग

अंकों का हमारे जीवन में बुहत महत्व है लेकिन विडंबना है कि लोग इसके बारे में ज्यादा जानते नहीं और न ही इस ओर ज्यादा ध्यान ही देते। इसी में है अंक 7, जिसका स्वामी वरुण है, इसे अंग्रेजी में नेपच्यून...

अच्छे लेखक, चित्रकार या कवि होते हैं अंक 7 वाले लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीम, मेरठ Tue, 02 Jul 2019 01:52 PM
ऐप पर पढ़ें

अंकों का हमारे जीवन में बुहत महत्व है लेकिन विडंबना है कि लोग इसके बारे में ज्यादा जानते नहीं और न ही इस ओर ज्यादा ध्यान ही देते। इसी में है अंक 7, जिसका स्वामी वरुण है, इसे अंग्रेजी में नेपच्यून कहते हैं। जो लोग किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को अथवा खासतौर से 25 जून से 20-27 जुलाई तक (राशिचक्र अनुसार चंद्रमा का काल) के समय में जन्म लेते हैं। उनपर अंक-7 का प्रभाव विशेष रूप से अधिक होता है। वरुण ग्रह को सदैव से चंद्र से संबंधित समझा जाता रहा है। वरुण जल से भी संबंध रखता है।

चंद्रमा  को सदैव अंक-2 दिया जाता है, अत: अंक-7 वालों का गौण अंक 2 होता है। यही कारण है कि 7 अंक वाले अंक-2 वालों अर्थात (जिनका जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीखों को होता)  उनसे सरलता से मित्रता कर लेते हैं। अंक-7 वाले जातक मौलिक और स्वतंत्र विचारधारा के होते हैं।

उनके व्यक्तित्व की अपनी अलग विशिष्टता होती है। अपने स्वभाव से उग्र, चंचल होने के कारण ऐसे व्यक्तियों को यात्राएं एवं परिवर्तन विशेष रूप से अच्छे लगते हैं। अगर उन्हें अपनी इच्छापूर्ति का साधन मिल जाए तो वे लोग विदेश जरूर जाते हैं।
इन जातकों को यात्रा के दौरान पुस्तकों को पढ़ने में आनंद आता है और उन्हें विश्व की विस्तृत जानकारी होती है। ऐसे लोग अक्सर बहुत अच्छे लेखक, चित्रकार या कवि बन जाते हैं। इस प्रकार के लोग जीवन की भौतिक वस्तुओं की कोई खास चिंता नहीं करते। व्यापार में अपनाई गई नई नीतियों और विधियों के कारण उन्हें अक्सर धन लाभ होता रहता है। इस अंक वाले जातक अधिकतर स्वयंसेवी संस्थाओं या फिर अन्य आश्रमों आदि में दान दक्षिणा देते रहते हैं।

इस अंक वालों के धर्म के बारे में अपने विशेष विचार होते हैं। उन्हें पुरानी घिसी-पिटी धार्मिक मान्यताएं बिल्कुल नहीं भातीं। वे अपना धर्म स्वयं बनाते हैं जो अध्यात्मिक रहस्य पर आधारित होता है। उन्हें प्राय: विचित्र स्वप्न आते हैं, साथ ही ये लोग शांतिप्रिय होते हैं।

ये होता है शुभ
इस अंक वालों को अपने कार्य, योजनाएं आदि उन तारीखों को शुरू करने चाहिए जो किसी भी माह में उनके अपने अंकों के अनुकूल बैठती हों। जैसे 7, 16 या 25। इसके अलावा सप्ताह के शुभ दिवसों में अंक-7 वालों के लिए वे ही वार शुभ माने जाते हैं जो अंक 2 वालों के होते हैं यानी रविवार और सोमवार। यदि ये दिन 1,2,4,10, 11,13,19,20,22,28,29 तथा 31 तारीखों में से किसी  भी तारीख को पड़ते हों तो अधिक शुभ हो सकते हैं क्योंकि ये तारीखें 7 अंक से परस्पर बदलने वाले अंक1, 2, 4 से संबंधित हैं।

शुभ रंग :
अंक-7 वालों का भाग्यशाली रंग हरा, पीली, आभावाले रंग, सफेद तथा पीले होते हैं। जहां तक संभव हो उन्हें भारी गहरे रंगों के उपयोग से बचना चाहिए। वहीं भाग्यशाली रत्नों में चंद्रमणि, मोती तथा लहसुनिया होते हैं। इसमें भी चंद्रमणि सबसे ज्यादा भाग्यशाली होता है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें