ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGood days started for these zodiac signs from February 27 the grace of Venus will remain for a month Astrology in Hindi

27 फरवरी से इन राशि वालों के शुरू हुए अच्छे दिन, एक महीने तक रहेगी शुक्रदेव की कृपा

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का मानव जीवन पर असर पड़ता है। किसी ग्रह के गोचर का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है और कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। शुक्रदेव 27 फरवरी को...

27 फरवरी से इन राशि वालों के शुरू हुए अच्छे दिन, एक महीने तक रहेगी शुक्रदेव की कृपा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 03 Mar 2022 11:05 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का मानव जीवन पर असर पड़ता है। किसी ग्रह के गोचर का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है और कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। शुक्रदेव 27 फरवरी को मकर राशि में गोचर कर चुके हैं। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, प्रतिभा, रोमांस और सौंदर्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का इन 4 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष- शुक्र आपकी राशि के दूसरे व सातवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र आपकी राशि के दसवें यानी करियर भाव में गोचर कर चुके हैं। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को इस अवधि में मुनाफा हो सकता है।

मासिक राशिफल मार्च 2022: 14 मार्च के बाद इन 3 राशि वालों को करियर में होगा जबदस्त लाभ, 27 तक इनकी बढ़ेंगी मुश्किलें

वृषभ- शुक्र आपकी पहले छठे भाव के स्वामी हैं। आपकी राशि के नवम यानी भाग्य भाव में शुक्र गोचर हुआ है। इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आप निवेश करेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। गुप्त शत्रुओं का नाश करेंगे और पराक्रम में वृद्धि होगी।

धनु- शुक्र आपकी राशि के छठे व ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। आपकी राशि के दूसरे यानी धन संचय, परिवार और वाणी भाव में गोचर कर चुके हैं। इस दौरान आपको शिक्षक, वकील और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

12 साल बाद कुंभ राशि में बन रही इन दो बड़े ग्रहों की युति, इन 3 राशि वालों होगा विशेष लाभ

मीन- शुक्र आपकी राशि के तीसरे व आठवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर कर चुके हैं। मीन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन मिलेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें