ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGood days for these zodiac signs start from July 1 is your zodiac sign also included in the list Astrology in Hindi

1 जुलाई से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, क्या आपकी राशि भी लिस्ट में शामिल?

July Grah Rashi Parivartan 2022: जुलाई महीने में कई राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। यह महीना ग्रहों की स्थिति के लिहाज से खास है। जानें इस महीने किन राशियों को होगा लाभ-

1 जुलाई से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, क्या आपकी राशि भी लिस्ट में शामिल?
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 01 Jul 2022 01:30 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जुलाई का महीना ग्रह-नक्षत्रों में बदलाव के लिहाज से खास है। इस महीने कई ग्रहों की युति बनने के साथ ही राशि परिवर्तन भी होगा। ग्रहों की उल्टी चाल का असर भी राशियों पर पड़ेगा। ग्रहों की चाल में बदलाव का असर कुछ राशियों पर शुभ पड़ेगा, तो कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानें जुलाई में किन राशि वालों को होगा लाभ-

2 जुलाई का दिन इन 5 राशि वालों के लिए बेहद खास, शनिदेव की पूजा से कटेंगे कष्ट

जुलाई में इन राशि वालों को होगा लाभ-

1. मेष- मेष राशि वालों के लिए जुलाई में ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपको नौकर में तरक्की व व्यापार में मुनाफा होने के आसार रहेंगे। इस दौरान आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। धन, यश व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

2. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। धन लाभ की उम्मीद है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई का महीना खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। नए निवेश का लाभ मिलेगा।

जुलाई में पांच बड़े ग्रहों की स्थिति में होगा बदलाव, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मीन- मीन राशि वालों के लिए यह समय काफी उत्तम रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन लाभ होगा। व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की के आसार हैं। कार्य के समर्पित लोगों को आर्थिक उन्नति का लाभ मिलेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें