ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGirls whose name starts with these letters get successful position in career Astrology in Hindi

इन अक्षरों से जिन लड़कियों का शुरू होता है नाम, करियर में पाती हैं सफल मुकाम

सनातन धर्म में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति की राशि और जन्म नक्षत्र के आधार पर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ अक्षरों के नाम से शुरू होने...

इन अक्षरों से जिन लड़कियों का शुरू होता है नाम, करियर में पाती हैं सफल मुकाम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 16 Nov 2021 10:34 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सनातन धर्म में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति की राशि और जन्म नक्षत्र के आधार पर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ अक्षरों के नाम से शुरू होने वाली लड़कियों को भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं कि ये लड़कियां करियर में खूब नाम कमाती हैं। जानिए इनके बारे में-

ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का नाम A से शुरू होता है वह मेहनती होती हैं। इनके अंदर नेतृत्व की क्षमता होती है। ये सही समय पर सही फैसले लेने के लिए भी जानी जाती हैं। ये अपनी बातों को हर हाल में मनवाना जानती हैं। ये कार्यक्षेत्र में अपने काम से हर किसी को प्रभावित करती हैं।

M नाम से शुरू होने वाली लड़कियां ईमानदार और मेहनती होती हैं। ये जिस काम को हाथ में लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इनके दोस्तों की संख्या अधिक होती है। ये अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाना जानती हैं।

इन 4 राशियों की लड़कियां मानी जाती हैं होशियार, करियर में पाती हैं सफल मुकाम

जिन लड़कियों का नाम T अक्षर से शुरू होता है, वह कार्यक्षेत्र में खूब मान-सम्मान पाती हैं। कहते हैं कि इनके अंदर लीडरशिप का भी गुण होता है। ये अपने काम के दम पर कम समय में ही सफल मुकाम हासिल कर लेती हैं।

शनि की साढ़े साती से धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को कब मिलेगी मुक्ति, जानिए

P अक्षर से शुरू होने वाली लड़कियां काफी बुद्धिमान होती हैं। ये हर चीज में जीतना पसंद करती हैं। ये अपने काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। ये बिना किसी की मदद लिए अपने दम पर सफल मुकाम पाती हैं। इनके पास धन का अभाव नहीं होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें