ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGirls are easily attracted to these zodiac men according to astrology

इन राशिवाले पुरुषों की तरफ आसानी से आकर्षित होती हैं लड़कियां

ज्योतिषशास्त्र में राशियों का काफी महत्व है। एक साल के समय को 12 राशियों बांटा गया है जो अलग-अलग ग्रह नक्षत्र की गणना पर आधारित होती हैं। इन राशियों से न सिर्फ व्यक्ति भविष्य व भूतकाल के बारे में...

इन राशिवाले पुरुषों की तरफ आसानी से आकर्षित होती हैं लड़कियां
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 15 Oct 2019 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषशास्त्र में राशियों का काफी महत्व है। एक साल के समय को 12 राशियों बांटा गया है जो अलग-अलग ग्रह नक्षत्र की गणना पर आधारित होती हैं। इन राशियों से न सिर्फ व्यक्ति भविष्य व भूतकाल के बारे में जानकारी मिलती है बल्कि उनके स्वभाव, जीवन साथी व प्रेम प्रसंग के बारे में भी संकेत मिलता है।

हममें से बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अपने पसंद की एक दोस्त या पार्टनर की तलाश करते रहते हैं। लेकिन कामयाब होने में काफी मुश्किल होती है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके न चाहने पर भी लड़किया उनकी ओर आकर्षित हो जाती हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल उठता होगा कि वह पुरुष किस प्रकार के होते जिनके तरफ आसानी से लड़किंया आकर्षित हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं उन पुरुषों के बारे में जिनकी ओर से आसानी से लड़कियां आकर्षित हो जाती हैं- 


किसी पुरुष पर लड़कियों का आकर्षित होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक कारण उनकी राशि भी है। यहां हम 4 ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी तरफ लड़किंया चुम्बक की तरह आकर्षित होती हैं-


मिथुन राशि : 
नाम का पहला अक्षर - छ, क, घ, ह, हं, क्ष
लड़कियों को आकर्षित करने के मामले में मिथुन राशि के जातक काफी लकी होते हैं। इस राशिवाले पुरुषों के लिए इस काम के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। बल्कि लड़कियां खुद ही उनसे दोस्ती का प्रस्ताव रखती हैं। इस राशि के लड़के काफी भावुक होते है और इनकी बात करने का स्टाइल लड़कियों को काफी पसंद आता है।


तुला राशि:
नाम का पहला अक्षर - र, रा, ऋ, रू,

इस राशि के पुरुषों का स्वभाव बाकी लोगों से कुछ अलग होता है। इस राशि के पुरुष प्यार को बहुत ही गहराई से लेते हैं। साथ इनकी ओर लड़की काफी आसानी से आकर्षित होती हैं। तुला राशि के पुरुष कुछ संकोची स्वभाव के भी होते हैं। लेकिन एक बार जो लड़की इनसे बात कर ले वह खुद को आकर्षित करने से नहीं रोक पाती।


सिंह राशि :
नाम का पहला अक्षर - म, मृ, मी, मे, मो,

लड़कियों को आर्षित करने के मामले में सिंह राशि के जातक भी बहुत स्पेशल होते हैं। इस राशि के पुरुष दिल से नेक और रिश्तों को निभाने वाले होते हैं। इनका रोमांटिक अंदाज लड़कियों को काफी आकर्षित करता है।

मकर राशि: 
नाम का पहला अक्षर - ग, गी, गो, ज,

मकर राशि के जातक भी महिलाओं को आकर्षित करती हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां दोस्ती करना पसंद करती हैं। इस राशि के पुरुष व्यक्ति के धनी होते हैं। इस राशि के लड़के काफी एक्टिव और स्मार्ट होते हैं। इनका अंदात लड़कियों को सरप्राइज करता है।
 

ध्यान दें: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें