Navratri Ghatasthapana 2024 : 9 अप्रैल को घटस्थापना के ये हैं 2 शुभ मुहूर्त, जानें सप्तमी, अष्टमी, नवमी की सही डेट
Navratri 2024 ghatasthapana april : हिंदू धर्म में उदया तिथि ही मानी जाती है। इसलिए 09 अप्रैल को कलश स्थापना होगी। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है।

Navratri 2024 : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। इस साल चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल को रात 11:50 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 09 अप्रैल को संध्याकाल 08:30 मिनट पर समाप्त होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि ही मानी जाती है। इसलिए 09 अप्रैल को कलश स्थापना होगी। उदया तिथि के अनुसार 09 अप्रैल को कलश स्थापना का समय सुबह 05:52 बजे से 10:04 बजे तक है। इसके अलावा 11:45 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। इन दोनों मुहूर्त में घट स्थापना कर सकते हैं। चैत्र नवरात्र के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 32 से हो रहा है। ये दोनों योग संध्याकाल 05 बजकर 06 मिनट तक हैं। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी। मां दुर्गा का वाहन इस बात पर निर्भर करता है कि नवरात्रि का पर्व किस दिन से आरंभ हो रहा है। पंचांग के अनुसार इस साल नवरात्रि का आरंभ 09 अप्रैल मंगलवार से हो रहा है। इसलिए मां दुर्गा का वाहन अश्व यानी घोड़ा होगा। 17 अप्रैल यानी बुधवार को नवरात्रि का समापन होगा और माता रानी हाथी पर प्रस्थान करेंगी माता का हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करना शुभ संकेत है। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार द्विवेदी और आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि 09 अप्रैल से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ ही विक्रम संवत 2081 की शुरुआत होगी। इसके एक दिन पहले सोमवती अमावस्या होगी।
किस दिन होगी किस देवी की पूजा
- पहला नवरात्र 9 अप्रैल मंगलवार: घट स्थापन व मां शैलपुत्री पूजाॉ
- दूसरा नवरात्र 10अप्रैल बुधवार: मां चंद्रघंटा की पूजा
- तीसरा नवरात्र 11 अप्रैल गुरूवार: मां कुष्मांडा की पूजा
- चौथा नवरात्र 12 अप्रैल शुक्रवार: मां स्कंदमाता की पूजा
- पांचवां नवरात्र 13 अप्रैल शनिवार: मां सरस्वती की आह्वाहन
- छष्ठ नवरात्र 14 अप्रैल रविवार: मां कात्यायनी की पूजा
- सातवां नवरात्र 15 अप्रैल सोमवार: मां कालरात्रि की पूजा
- अष्टमी नवरात्र 16 अप्रैल मंगलवार : मां महागौरी की पूजा
- नवमी नवरात्र 17 अप्रैल बुधवार: मां सिद्धिदात्री की पूजा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।