Gemstone For Aries Zodiac Sign People lucky gemstone for mesh rashi for goodluck and prosperity Aries Gemstone : मेष राशि वाले धारण करें ये खास रत्न,दूर होंगी सभी मुश्किलें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Gemstone For Aries Zodiac Sign People lucky gemstone for mesh rashi for goodluck and prosperity

Aries Gemstone : मेष राशि वाले धारण करें ये खास रत्न,दूर होंगी सभी मुश्किलें

Lucky Gemstone for Aries : रत्न शास्त्र में मेष राशि वालों के लिए कुछ रत्न धारण करना बेहद शुभ और लाभदायक माना गया है। मान्यता है कि कुछ विशेष रत्नों को पहनने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 7 Jan 2024 11:29 PM
share Share
Follow Us on
Aries Gemstone : मेष राशि वाले धारण करें ये खास रत्न,दूर होंगी सभी मुश्किलें

Aries Gemstone for Goodluck : ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि का स्वामी ग्रह का मंगल माना गया है। मान्यता है कि मेष राशि के जातक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार होते हैं, लेकिन धैर्यता की थोड़ी कमी होती है। मेष राशि के जातक अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। रत्न शास्त्र में मेष राशि वालों को कुछ खास रत्न धारण करना बेहद लाभकारी माना गया है। आइए जानते हैं मेष राशि के जातकों के लकी रत्न के बारे में...

डायमंड : मेष राशि वालों के डायमंड स्टोन पहनना चाहिए। मान्यता है कि हीरा पहनने से क्रिएटिविटी बढ़ती है और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए व्यक्ति की महत्वकांक्षा बढ़ती है। मेष राशि वालों के लिए डायमंड पहनना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

मेष राशि के पुरुष धारण करें ये रत्न : रत्न शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के पुरुषों के लिए एक्वामरीन स्टोन, ब्लडस्टोन, टोपाज और सैफायर रत्न धारण करना चाहिए। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इस रत्न को पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और व्यक्ति के पर्सनैलिटी इंप्रूव होती है।

मेष राशि की फीमेल्स के लिए जेमस्टोन :मेष राशि के महिलाओं के लिए डायमंड पहनना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा ब्लडस्टोन, टोपाज, एक्वामरीन और सैफायर पहनना भी मेष राशि की फीमेल्स के लिए शुभ साबित होगा।

मेष राशि वालों के लिए लकी रत्न : मेष राशि के जातक ज्योतिषीय सलाह लेकर मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के अवसर मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।