ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologygayatri jayanti 2021 date time puja vidhi shubh muhurat importance and significance nirjala ekadashi kab hai

Gayatri Jayanti 2021 : कब है गायत्री जयंती? जानें डेट, पूजा- विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता गायत्री का जन्म ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हुआ था। हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती का पावन पर्व मनाया जाता है। इस...

Gayatri Jayanti 2021 : कब है गायत्री जयंती? जानें डेट, पूजा- विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 18 Jun 2021 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता गायत्री का जन्म ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हुआ था। हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती का पावन पर्व मनाया जाता है। इस एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। निर्जला एकादशी को सभी एकादशी में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। गायत्री जयंती के दिन विधि- विधान से गायत्री माता की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। आइए जानते हैं गायत्री जयंती डेट, पूजा- विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त...

गायत्री जयंती डेट

  • इस साल 21 जून, 2021, सोमवार को गायत्री जयंती मनाई जाएगी।

कुंभ, मकर, धनु, मिथुन और तुला राशि वाले शनिवार के दिन जरूर कर लें ये उपाय, हट जाएगी शनि की बुरी नजर

गायत्री जयंती मुहूर्त

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ - जून 20, 2021 को 04:21 पी एम से
  • एकादशी तिथि समाप्त - जून 21, 2021 को 01:31 पी एम तक

गायत्री जयंती पूजा- विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • मां गायत्री का ध्यान करें।
  • मां को पुष्प अर्पित करें।
  • गायत्री मंत्र का जप करें।
  • मां को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

गायत्री मंत्र

  • 'ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।।

Chanakya Niti : पति- पत्नी को इन बातों का हमेशा रखना चाहिए ध्यान, नहीं तो दांपत्य जीवन में आ सकती हैं परेशानियां

गायत्री जयंती पूजा शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:04 ए एम से 04:44 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:43 पी एम से 03:39 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:08 पी एम से 07:32 पी एम
  • अमृत काल- 08:43 ए एम से 10:11 ए एम

गायत्री जयंती का महत्व

  • हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है।
  • मां गायत्री की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।\
  • मां गायत्री वेदों की जननी हैं। गायत्री मां की पूजा करने से वेदों के अध्ययन करने के बराबर फल मिलता है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें