ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGanga Dussehra It is auspicious to have 10 things to donate on Ganga Dussehra

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर दान करने वाली चीजों की संख्या 10 होना शुभ

इस बार गंगा दशहरा 30 मई को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थी। ज्येष्ठ मास की इस दशमी तिथि को किया गया दान बहुत अधिक पुण्य देने वाला होता है। ऐसा कहा जाता है

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर दान करने वाली चीजों की संख्या 10 होना शुभ
Anuradha Pandeyलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 27 May 2023 06:03 AM
ऐप पर पढ़ें

Ganga Dussehra:इस बार गंगा दशहरा 30 मई को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थी। ज्येष्ठ मास की इस दशमी तिथि को किया गया दान बहुत अधिक पुण्य देने वाला होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो कुछ भी दान किया जाता है, उसका कई गुना फल मिलता है। आपको बता दें कि इस दिन दान में दस चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। यही नहीं गर्मी से जुड़ी चीजों का दान करें, जैसे पंखा, शर्बत, खरबूजा, आम, छाता, चप्पल आदि। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि जो भी दान करें, उनकी संख्या दस होनी चाहिए। कुछ लोग इस दिन शर्बत का दान करते हैं, तो कुछ लोग गरीबों को भोजन कराते हैं।

इस दिन गंगा नदी और अन्य तीर्थस्थलों में स्नान करने की भी परंपरा है। तिथि की बात करें तो इस दिन कई सुंदर संयोग भी बन रहे हैं। इस साल  29 मई सुबह 11.49 बजे से दशमी तिथि शुरू होगी और 30 मई दोपहर 1.07 बजे समाप्त होगी। पूरे दिन रात तक सिद्धयोग बना रहेगा, जो इश दिन के पुण्य कर्मों को और भी बढ़ाएगा। अगर दीपदान कर रहे हैं, तो इनकी संख्या भी 10 रखें। मान्यता है कि मां गंगा की पूजा करने से समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें