ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGanesh Chaturthi 2022 shubh Yog Ganpati Bappa will come in a rare coincidence after 10 years such a situation created

Ganesh Chaturthi 2022: आज गणेश चतुर्थी पर दुर्लभ संयोग में पधारेंगे गणपति बप्पा, 10 साल बाद बनी है ऐसी स्थिति

Ganesh Chaturthi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है।

Ganesh Chaturthi 2022: आज गणेश चतुर्थी पर दुर्लभ संयोग में पधारेंगे गणपति बप्पा, 10 साल बाद बनी है ऐसी स्थिति
Saumya Tiwariहिन्दुस्तान संवाद,मथुराWed, 31 Aug 2022 06:17 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Ganesh chaturthi 2022 date: गणेश चतुर्थी पर इस बार दुर्लभ संयोग में गणपति के आगमन की तैयारियां चल रही हैं। कहीं प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं, तो कहीं भव्य पांडाल सजाया जा रहा है। 31 सितंबर को गणपति बाल रूप में सार्वजनिक समारोहों के साथ-साथ गणेश भक्तों के घरों में विराजमान होंगे। कहीं 5 दिन तो कहीं 7 और कहीं 11 दिन तक उत्सव की धूम रहेगी। स्कूलों में भी गणेश उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता की कैसे करें स्थापना, जानें संपूर्ण विधि व शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता ने बताया कि इस साल गणेश चतुर्थी पर एक ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जैसा भगवान गणेश के जन्मोत्सव के समय बना था। ऐसा संयोग 10 साल पहले बना था। शास्त्रत्तें के अनुसार भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को दिन के समय हुआ था। उस दिन बुधवार था। इस साल भी कुछ ऐसा ही संयोग बन रहा है। 31 अगस्त से 9 सितंबर 2022 तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और स्वाति नक्षत्र में दोपहर के समय भगवान गणपति का जन्म हुआ था। इस कारण से हर वर्ष गणेश जन्मोत्सव का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  गणेश चतुर्थी पर ग्रहों की शुभता से सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

होने लगी प्रतिमाओं की बुकिंग भक्त भी लगातार गणपति प्रतिमाओं की बुकिंग करा रहे हैं। कारीगर भी रात-दिन गणपति प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे हुए हैं। सार्वजनिक समारोहों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कृष्णापुरम स्थित ग्रोइंग सोल किड्स गुरुकुल में 11 दिवसीय गणपति उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। यहां शोभायात्रा के साथ गणपति विराजमान होंगे।

इस बार बुधवार को होगा गणपति का आगमन

इस बार गणपति का आगमन बुधवार को हो रहा है। कोरोना संक्रमण काल के चलते दो वर्ष से गणपति उत्सवों के पांडाल सूने-सूने रहे, लेकिन इस बार भक्तों में भारी उल्लास देखा जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नौगजा अंबाखार में गणपति प्रतिमाओं का पूरा बाजार लगा हुआ है। यहां गणपति की विभिन्न आकृतियां पूरे साज-श्रृंगार के साथ बिक्री के लिए रखी गयी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें