ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyGanesh chaturthi 2018 ganesh bhoog according to zodiac signs

Ganesh Chaturthi 2018: राशि अनुसार भगवान गणेश को भोग में लगाएं ये चीजें, मिलेगी विशेष कृपा

इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत आज से हो गई है जोकि 23 सितंबर तक चलेगी। गणेश चतुर्थी में गणेश जी की पूजा होती है।  गणेश उत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतर्दर्शी तक यानी दस दिनों तक चलता...

Ganesh Chaturthi 2018: राशि अनुसार भगवान गणेश को भोग में लगाएं ये चीजें, मिलेगी विशेष कृपा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 13 Sep 2018 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत आज से हो गई है जोकि 23 सितंबर तक चलेगी। गणेश चतुर्थी में गणेश जी की पूजा होती है।  गणेश उत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतर्दर्शी तक यानी दस दिनों तक चलता है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग गणपति बप्पा की घर में स्थापना करते हैं। इन दिनों भगवान को कई तरह के भोग लगाएं जाते हैं। आप राशि के अनुसार गणेश जी को भोग लगाकर उनकी विशेष कृपा पा सकते हैं।

मेष राशि वाले बप्पा को छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का भोग लगाएं।

वृष राशि वाले गणपति जी को मिश्री या नारियल से बने लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन राशि वाले लोग गणपति को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि वाले लोग मोदक, मक्खन या खीर का भोग लगाएं। 

सिंह राशि वाले जातक गु़ड़ से बने मोदक या छुआरे का भोग लगाएं ।    

कन्या राशि वाले लोग हरे फल या किशमिश का भोग लगाएं। 

तुला राशि वाले जातक मिश्री, लड्डू और केला का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि वाले लोग गणपति को छुआरा और गु़ड़ के लड्डू का भोग लगाएं।  

धनु राशि वाले लोग भगवान गणेश को लगाएं मोदक व केला का भोग।

मकर राशि वाले लोग तिल के लड्डू का भोग लगाएं।

कुंभ राशि वाले लोग गणपति को गु़ड़ के लड्डू का भोग लगाएं।

मीन राशि वाले लोग बेसन के लड्डू, केला व बादाम का भोग लगाएं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा।जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है

Ganesh Chaturthi 2018: जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, यहां पढ़ें गणेश जी की आरती

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें