ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyFrom Aries to Pisces know how will be the day of Tuesday for all zodiac signs read the horoscope of September 28 Astrology in Hindi

मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें कैसा रहेगी सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन, पढ़ें 28 सितंबर का राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 सितंबर को सोमवार है। सोमवार का दिन...

मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें कैसा रहेगी सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन, पढ़ें 28 सितंबर का राशिफल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 28 Sep 2021 05:31 AM
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 सितंबर को सोमवार है। सोमवार का दिन भोलेशंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भोलेशंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 28 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

  • संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से किसी कारोबार की शुरुआत हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। किसी पैतृक कारोबार से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

 धनतेरस कब है? जानिए तिथि, पूजन के शुभ मुहूर्त, महत्व और संपूर्ण पूजन विधि

वृष राशि

  • क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मित्रों से भेंट होगी। 

मिथुन राशि

  • मन प्रसन्न रहेगा। संयत रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। यात्रा के योग हैं। 

इस साल 8 दिन के पड़ रहे शारदीय नवरात्रि, जानिए महाअष्टमी, महानवमी और दशमी तिथि की सही जानकारी

कर्क राशि

  • मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलने के योग हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

सिंह राशि 

  • आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती हैं। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।  सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। 

इन बर्थडेट वालों के लिए शुभ रहेगा आने वाला सप्ताह, देखें क्या आपको भी मिलेगा किस्मत का साथ

कन्या राशि

  • मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में आय वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय वृद्धि के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

  • कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आय में व्यवधान एवं खर्च अधिक हो सकते हैं। मानसिक असन्तोष रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संतान को कष्ट रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचें।

वृश्चिक राशि

  • नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु परिवार से दूर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। 

अक्टूबर में इन 4 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, मेष और कुंभ समेत इन 6 राशियों पर पड़ेगा असर

धनु राशि

  • संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ बढ़ सकती है। 

आज से बुध इस राशि में चलेंगे वक्री चाल, 18 अक्टूबर तक इन राशियों को होगा लाभ

मकर राशि

  • नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंताएं बढ़ सकती हैं।  

कुंभ राशि 

  • मन परेशान रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं।

भाग्यशाली होते हैं ये राशि वाले, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं हमेशा तैयार

मीन राशि

  • आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवाद से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। मन में सकारात्‍मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें