Hindi Newsधर्म न्यूज़Fengshui Elephant is the companion of good fortune keeping on the main door invites prosperity good luck and success

फेंग्शुई हाथी है सौभाग्य का साथी, मुख्यद्वार पर रखने से समृद्धि, सौभाग्य एवं सफलता को करता है आमंत्रित

हाथी जंगल का राजा भले ही न हो, लेकिन इसका मान और महत्व किसी भी तरह राजा से कम नहीं। हाथी पुरातन समय में राजाओं की सवारी होता था। यह आज भी धार्मिक जलसों की शोभा बढ़ाता है। बौद्ध मत हाथी को एक पवित्र...

वास्तु व फेंग्शुई विशेषज्ञ नरेश सिंगल नई दिल्लीMon, 17 Dec 2018 01:22 PM
share Share
Follow Us on

हाथी जंगल का राजा भले ही न हो, लेकिन इसका मान और महत्व किसी भी तरह राजा से कम नहीं। हाथी पुरातन समय में राजाओं की सवारी होता था। यह आज भी धार्मिक जलसों की शोभा बढ़ाता है। बौद्ध मत हाथी को एक पवित्र जानवर मानता है। हाथी का महत्व महज इतना ही नहीं है। स्वप्न विज्ञान कहता है कि सपने में हाथी की सवारी करना उच्च पद, प्रतिष्ठा दिलाता है। फेंग्शुई ने भी हाथी के महत्व को स्वीकारते हुए इसे एक बेहद प्रभावशाली गैजेट बताया है। फेंग्शुई में हाथी को सामथ्र्य, सफलता और सौभाग्य का साथी माना जाता है। 
इतना ही नहीं, इसका संबंध इच्छाशक्ति, दीर्घायु, संतान प्राप्ति, बौद्धिक क्षमता और प्रतिष्ठा से भी है। एक साथ इतने गुणों के समावेश के कारण ही इस गैजेट को महत्वपूर्ण माना गया है। 

लक्ष्मी चाहिए तो घर में रखें कच्ची जगह

मुख्य बात यह है कि इस गैजेट को घर के भिन्न-भिन्न हिस्सों में रखने से भिन्न-भिन्न परिणामों की प्राप्ति होती है। आप जानते हैं कि घर का प्रत्येक हिस्सा अपनी दिशा के अनुसार, अलग-अलग प्रभाव देता है। फेंग्शुई हाथी को आप घर के जिस भाग में स्थापित करते हैं, यह उस भाग की ऊर्जा को बढ़ा देता है। फेंग्शुई हाथी किस धातु से निर्मित है, इसका प्रभाव भी इससे प्राप्त होने वाले परिणामों पर पड़ता है। आइए जानते हैं इस गैजेट का कब और कहां उपयोग करने से कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं- 

FENG SHUI: घर का प्रवेश द्वार होगा ऐसा तो नहीं आएंगी ये परेशानियां

फेंग्शुई हाथी का सुरक्षा की दृष्टि से विशेष महत्व है। एक हाथी की मूर्ति को अथवा हाथियों के जोडे़ की मूर्ति को मुख्य द्वार पर रखना परिवार को सुरक्षा प्रदान करता है। 

ऊपर की ओर सूंड किए हुए हाथियों को अगर मुख्य द्वार पर रखा जाता है तो ये समृद्धि, सौभाग्य एवं सफलता को आमंत्रित करते हैं। वहीं नीचे की ओर सूंड किए हुए हाथियों को मुख्य द्वार पर रखना दीर्घायु का प्रतीक है। 
हाथियों के युगल को बेडरूम में रखना दंपती के बीच प्रेम में वृद्धि करता है। 

माता हथिनी और उसके शिशु के स्टैच्यू को घर में रखना मां और बच्चों के बीच मधुर संबंध बनाए रखता है। बच्चे जहां उद्दंड होते हैं और माता-पिता का कहना नहीं मानते, वहां यह गैजेट बेहद असरदार साबित होता है। 

 हथिनी और उसके शिशु के स्टैच्यू को शयन कक्ष में रखना संतान सुख प्रदान करता है। संतान की ख्वाहिश रखने वाले नि:संतान दंपती को हाथी का स्टैच्यू अपने बेडरूम में रखना चाहिए।

फेंग्शुई में सात नंबर को संतान से संबंधित माना गया है, इसलिए संतान के ख्वाहिशमंद दंपती सात हाथियों के स्टैच्यू को अपने शयनकक्ष में रखें तो उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है। 
इस अद्भुत गैजेट को बौद्धिक क्षमता विकसित करने में भी कारगर माना जाता है। इसलिए इसे बच्चों के बेड पर या उनकी स्टडी टेबल पर रखना चाहिए। 

हाथी के ऊपर मेंढक या बंदर के स्टैच्यू को रखना करियर में स्थायित्व प्रदान करता है। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें