ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyFeng Shui Tips these measures of feng shui will change your luck trouble will go away from home forever Astrology in Hindi

Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, घर से हमेशा के लिए दूर हो जाएगी परेशानी 

फेंगशुई एक प्राचीन वास्तु कला है। अब यह कला भारत में भी प्रचलित होने लगी है। चीनी वास्तु शास्त्र में नाकारात्मकता को दूर करने और समस्याओं से निजात पाने के लिए फेंगशुई प्रतीकों का उपयोग किया जाता है।

Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, घर से हमेशा के लिए दूर हो जाएगी परेशानी 
Ashutosh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 14 May 2023 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

Feng Shui Tips: फेंगशुई एक प्राचीन वास्तु कला है। अब यह कला भारत में भी प्रचलित होने लगी है। इस चीनी वास्तु शास्त्र में नाकारात्मकता को दूर करने और समस्याओं से निजात पाने के लिए फेंगशुई प्रतीकों का उपयोग किया जाता है। बहुत से लोग इन्हें अपने घर में शोपीस की तरह सजा कर रखते हैं। यदि आपके जीवन में भी परेशानियां बढ़ गई हैं या लगातार मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप भी फेंगशुई उपायों का प्रयोग करके परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

लाफिंग बुद्धा
यदि आप सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं तो घर या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रख सकते हैं। इसके अलावा बिजनेस में तरक्की के लिए कार्यस्थल पर दोनों हाथ ऊपर उठाए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रखना चाहिए।

विंड चाइम
यदि नकारात्मकता बढ़ गई है तो आपको अपने घर के दरवाजे पर विंड चाइम लगानी चाहिए। जब भी हवा विंड चाइम से टकराती है तो उससे एक मधुर ध्वनि उत्पन्न होती है जो नकारात्मकता को दूर करने में सहायक होती है। 

ऊंट का शोपीस
घर में ऊंट का शोपीस रखने से जीवन में मुश्किल समय का सामना नहीं करना पड़ता है। फेंगशुई के अनुसार यदि बिजनेस में लाभ नहीं हो रहा है तो कार्यस्थल पर ऊंट का शोपीस लगाना चाहिए। इससे शुभ परिणाम होगा। 

क्रिस्टल पिरामिड 
फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल पिरामिड घर एवं ऑफिस की सारी नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर देता है। अगर घर में सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं तो इसे लगाने से समस्या दूर हो जाती है।

बिल्ली
फेंगशुई के अनुसार, यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो घर या दुकान में उत्तर दिशा में सुनहरे पीले रंग की बिल्ली रखना उचित है। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें