Hindi Newsधर्म न्यूज़Feng Shui measures for prosperity at home

ये उपाय करेंगे को घर में आती रहेगी खुशहाली

संक्षेप: घर वह जगह है जहां हम सुकून पाते हैं। जीवन में सुख-शांति और परिवार में सभी स्वस्थ्य बने रहें, हर कोई यही चाहता है। घर में अगर नकारात्मक ऊर्जा ने कब्जा जमा लिया है तो इसे दूर करना बेहद जरूरी है। इसकी...

Fri, 29 June 2018 08:04 PMलाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
ये उपाय करेंगे को घर में आती रहेगी खुशहाली

घर वह जगह है जहां हम सुकून पाते हैं। जीवन में सुख-शांति और परिवार में सभी स्वस्थ्य बने रहें, हर कोई यही चाहता है। घर में अगर नकारात्मक ऊर्जा ने कब्जा जमा लिया है तो इसे दूर करना बेहद जरूरी है। इसकी अनदेखी कतई न करें। चीन के वास्तु विज्ञान फेंगशुई में घर में खुशहाली लाने के कई आसान उपाय बताए गए हैं, तो क्यों न इन्हें आजमाएं। 

शुरुआत करते हैं घर के मुख्य द्वार से। घर का मेन गेट दूसरे दरवाजों की तुलना में बड़ा होना चाहिए। मुख्य दरवाजा दो पल्लों में होना चाहिए। मुख्य द्वार पर कभी शीशा नहीं लगाना चाहिए। मुख्य दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाना समृद्धि पाने का उपाय है। लाल फीते से बंधे तीन सिक्के मुख्य गेट पर लटकाने से घर में समृद्धि आती है। ये सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर होने चाहिए। 

घर में सूर्य की रोशनी का आना बेहद जरूरी है। घर के मध्य भाग को खाली रखना चाहिए। यहां कोई निर्माण कार्य नहीं कराना चाहिए। बाथरूम का भी हमें खास ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले तो इसे हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। यहां तक कि साबुनदानी को भी साफ रखना चाहिए। बाथरूम के दरवाजे के ठीक सामने शीशा नहीं होना चाहिए। बाथरूम में अगर शीशा लगा रहे हैं तो शीशे में पानी का दिखना बहुत जरूरी है, नहीं तो नकारात्मक ऊर्जा हावी हो सकती है। 

बेडरूम में भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर सोते समय शरीर का कोई अंग बेडरूम में लगे शीशे में दिखाई देता है तो उस अंग में पीड़ा हो सकती है। अगर बच्चों को रात में सोते समय डर लगता है तो कमरे में पीले रंग का जीरो वाट का बल्ब लगा सकते हैं। घर के सदस्यों की दीर्घायु के लिए स्फटिक का बना एक कछुआ घर में पूर्व दिशा में रखना लाभकारी होता है। कछुआ कभी भी शयन कक्ष में नहीं रखें। इसे घर के ड्राइंग रूम में रखें। कभी भी दो कछुआ एक साथ घर में नहीं रखने चाहिए।