ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyFebruary 2021 Vrat Festival List february Full List of vrat and tyohar Check here february 2021 hindu calendar

February 2021 Vrat & Tyohar: मौनी अमावस्या से बसंत पंचमी तक फरवरी 2021 में आएंगे ये व्रत व त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

साल 2021 के दूसरे महीने यानी फरवरी में कई व्रत और त्योहार आने वाले हैं। हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का विशेष महत्व होता है। फरवरी में जहां एक ओर गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी से शुरू हो रहे हैं तो वहीं...

February 2021 Vrat & Tyohar: मौनी अमावस्या से बसंत पंचमी तक फरवरी 2021 में आएंगे ये व्रत व त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 20 Jan 2021 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

साल 2021 के दूसरे महीने यानी फरवरी में कई व्रत और त्योहार आने वाले हैं। हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का विशेष महत्व होता है। फरवरी में जहां एक ओर गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी से शुरू हो रहे हैं तो वहीं 16 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। जानिए फरवरी 2021 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त-

07 फरवरी: षट्तिला एकादशी

09 फरवरी: भौम प्रदोष व्रत

10 फरवरी: मासिक शिवरात्रि

11 फरवरी: मौनी अमावस्या

12 फरवरी: माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कुंभ संक्रांति

राहु गोचर 2021: 27 जनवरी को राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

15 फरवरी: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी

16 फरवरी: वसंत पंचमी

19 फरवरी: अचला सप्तमी, शिवाजी जयंती

20 फरवरी: भीष्म अष्टमी

21 फरवरी: माघ गुप्त नवरात्रि समापन

23 फरवरी: जया एकादशी

24 फरवरी: प्रदोष व्रत

26 फरवरी: हज़रत अली का जन्मदिन

27 फरवरी: माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती

शुभ मुहूर्त-

षटतिला एकादशी पारणा मुहूर्त- 07:05:20 से 09:17:25 तक। 
अवधि: 2 घंटे 12 मिनट

माघ अमावस्या मुहूर्त 2021-

फरवरी 11, 2021 को 01:10:48 से अमावस्या आरम्भ।
फरवरी 12, 2021 को 00:37:12 पर अमावस्या समाप्त।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त 2021:

सुबह 6 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 35 मिनट तक।
अवधि : 5 घंटे 36 मिनट तक।

क्या आपकी कुंडली में भी है राजयोग, जानें किन राशि वालों को कौन-सा ग्रह बना सकता है राजा

जया एकादशी मुहूर्त:
 
24 फरवरी को 06:51:55 से 09:09:00 तक।
अवधि : 2 घंटे 17 मिनट

माघ पूर्णिमा व्रत मुहूर्त 2021-

फरवरी 26, 2021 को 15:51:46 से पूर्णिमा आरम्भ
फरवरी 27, 2021 को 13:48:45 पर पूर्णिमा समाप्त।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें