फाल्गुन माह में कब- कब रखा जाएगा एकादशी व्रत? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और पारण टाइम
एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। इस समय फाल्गुन माह चल रहा है।

इस खबर को सुनें
हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती हैं। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। इस समय फाल्गुन माह चल रहा है। आइए जानते हैं फाल्गुन माह में कब- कब रखा जाएगा एकादशी व्रत-
फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष एकादशी-
विजया एकादशी- बृहस्पतिवार, फरवरी 16, 2023 को
मुहूर्त-
- एकादशी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 16, 2023 को 05:32 ए एम बजे
- एकादशी तिथि समाप्त - फरवरी 17, 2023 को 02:49 ए एम बजे
व्रत पारण टाइम- 17 फरवरी को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 08:01 ए एम से 09:13 ए एम
पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय - 08:01 ए एम
फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष एकादशी- आमलकी एकादशी शुक्रवार, मार्च 3, 2023 को
मुहूर्त-
एकादशी तिथि प्रारम्भ - मार्च 02, 2023 को 06:39 ए एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त - मार्च 03, 2023 को 09:11 ए एम बजे
व्रत पारण टाइम- 4 मार्च को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 06:44 ए एम से 09:03 ए एम
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 11:43 ए एम
3 दिन बाद सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को रहना होगा सर्तक और सावधान
एकादशी व्रत पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
- भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
- अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
- भगवान की आरती करें।
- भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
- इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।
- इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
महाशिवरात्रि से पहले ही शुरू हो जाएंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, खूब होगी धन की बरसात
एकादशी व्रत महत्व
- इस पावन दिन व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
- इस व्रत को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
एकादशी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट
- श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति
- पुष्प
- नारियल
- सुपारी
- फल
- लौंग
- धूप
- दीप
- घी
- पंचामृत
- अक्षत
- तुलसी दल
- चंदन
- मिष्ठान
