सक्सेस मंत्र : करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
जीवन में कुछ बनना चाहते हैं या कोई नौकरी पाना चाहते हैं तो कुछ ऐसी आदतें जरूर अपनाएं जो आपको रोज कुछ बेहतर बनाते हों। यहां हम जो कुछ बातें बता रहे हैं उन्हें अपनाकर अपने व्यवसाय या नौकरी में भी...

जीवन में कुछ बनना चाहते हैं या कोई नौकरी पाना चाहते हैं तो कुछ ऐसी आदतें जरूर अपनाएं जो आपको रोज कुछ बेहतर बनाते हों। यहां हम जो कुछ बातें बता रहे हैं उन्हें अपनाकर अपने व्यवसाय या नौकरी में भी उन्नति पा सकते हैं-
1- आलोचना को सकारात्मक लें: जरूरी नहीं कि अगर कोई आपके काम की या काम करने के तरीके की आलोचना कर रहा है तो वह आपके बारे में बुरा सोच रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि सच में आपको खुद में कुछ सुधार लाने की जरूरत हो।
2- किसी भी काम की पहले से करें तैयारी- किसी भी काम को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि आप के उसके बारे में पहले से सोच विचार कर लें और उसके सभी जरूरी पहलुओं को समझ लें। हो सके तो काम प्लान पहले अपने दिमाग में तैयार कर लें, फिर उस काम को शुरू करें। ऐसा करेंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी।
3- हर समस्या का समाधान करने वाला बनें न कि समस्याएं गिनाने वाला या हर परेशानी की शिकायत करने वाला।
4- आत्मनिर्भर और भरोसेमंद रहें। अपना कोई भी काम दूसरे पर न छोड़ें क्योंकि ऐसा करने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। जब कभी किसी काम को नहीं कर पाते तो जिसने आपको काम दिया है उसे इसके बारे रिपोर्ट करें। साथ की कभी आप बीमार होते हैं तो अपने बॉस को सूचित करने के बाद ही छुट्टी करें।
5- गॉसिप न करें। कई बार कुछ मौका मिलने पर लोग अपने दोस्तों से एक दूसरे के बारे में बातें करने लगते हैं जिसका करियर पर गलत असर पड़ता है। हो सकता है कि जिसके बारे में आप बातें कर रहें हों कोई उससे बता दे कि आप क्या -क्या बोल रहे थे।


