ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyEid ul fitr 2022 chand Today rojedar will see the moon of Eid Mubarak know today or tomorrow eid ka chand kab niklega when is Eid ul fitr 2022 Astrology in Hindi

Eid ul fitr 2022: आज रोजेदार देखेंगे ईद मुबारक का चांद, जाने कब मनाई जाएगी ईद

Eid ul fitr 2022 chand : माहे मुबारक रमजान की 29 तारीख एक मई को इस्लामी महीने शव्वाल ईद का चांद देखा जाएगा। शहर की चांद कमेटियों ने मुसलमानों से रविवार को ईदुल फित्र का चांद देखने की अपील की है। रविवा

Eid ul fitr 2022: आज रोजेदार देखेंगे ईद मुबारक का चांद, जाने कब मनाई जाएगी ईद
हिंदुस्तान टीम,लखनऊMon, 02 May 2022 01:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Eid ul fitr 2022 chand : माहे मुबारक रमजान की 29 तारीख एक मई को इस्लामी महीने शव्वाल ईद का चांद देखा जाएगा। शहर की चांद कमेटियों ने मुसलमानों से रविवार को ईदुल फित्र का चांद देखने की अपील की है। रविवार को ईद का चांद नजर नहीं आया। अब सोमवार को 30वां रोजा और ईद मंगलवार के मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने तमाम मुसलमानों से एक मई को ईद का चांद देखने की अपील की थी। लखनऊ में मौलाना ने कहा था कि चांद देख कर कमेटी के अध्यक्ष को या खुद गवाही दें इस मोबाइल नम्बर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 9839313602, 9889911119, 9839132548 पर सम्पर्क किया जा सकता है। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी मुसलमानों से रविवार के ईद का चांद देख कर गवाही देने या चांद की जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9839097407, 9415784680, 8299586502, 9651623004 या 7905912573 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Eid ul Fitr 2022 : सउदी अरब में चांद का इंतजार, जानें भारत में कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी मीठी ईद 

इदारए शरैय्या फिरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान फिरंगी महली ने भी मुसलमानों से चांद देखने की अपील की थी। मौलाना ने कहा था कि चांद देख कर गवाही देने या चांद की जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9335841177, 9807404508, 9415783304 और 7651817668 पर सम्पर्क किया जा सकता है। चांद दिखने के साथ ही बाजारों में चांद रात की रौनक बढ़ जाएगी। अब सोमवार को चांद रात की रौनक उमड़ेगी।

29वीं शब पर पूरी रात इबादत

माहे मुकद्​दस के आखिरी अशरे की कीमती रातों में 29वीं शब भी सुमार है। ऐसे में शनिवार को पूरी रात इबादत की गई। शहर की मस्जिदों में आधी रात तक लोग कुरआन पाक की तिलावत करते रहे। मस्जिदों में कयाम करने वाले नमाज, कुरआन पाक की तिलावत और तस्बीह पढते रहे। घरों में भी बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं ने पूरी रात इबादत की। लोगों ने पूरी रात अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाकर मगफिरत की दुआएं मांगी।

भारत में 3 मई को ईद

  • सोमवार को रमजान महीने का आखिरी रोजा रखा जाएगा और मंगलवार को पूरे देश में ईद उल फितर की नमाज पढ़ी जाएगी। रविवार को देश के सभी मौलानाओं ने आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए बताया कि ईद का चांद नजर नहीं आया। तीन मई को ईद की नमाज अदा की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें