Eid ul-Fitr 2020: भारत में ईद के चांद का इंतजार कर रहे हैं लोग

May 23, 2020 07:33 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। सुबह सेहरी के साथ रोजा शुरू होता है और शाम को इफ्तार के बाद रोजा खत्म...

Eid ul-Fitr 2020: भारत में ईद के चांद का इंतजार कर रहे हैं लोग

रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। सुबह सेहरी के साथ रोजा शुरू होता है और शाम को इफ्तार के बाद रोजा खत्म किया जाता है। रमजान का महीना तीस दिन का होता है और चांद के दिखने पर निर्भर होता है। जिस दिन चांद दिखता है उसके अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद उल फितर की सही तारीख चांद के दिखने पर ही तय की जाती है।  

इसका समय अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकता है। इस्लामिक कैलेंडर की मानें तो यह चांद पर निर्भर है जो 29 या 30 दिन का होता है। चांद के दिखने से नए महीने की शुरुआत होती है। आपको बता दें कि सऊदी अरब, यूएई और कई खाड़ी देशों में 22 मई को ईद का चांद दिखाई नहीं दिया इसलिए 23 मई को ईद नहीं मनाई गई। वहां इस बार 30 दिन के रोजे के बाद ईद मनाई जाएगी। इसलिए वहां अब रविवार को ईद मनाई जाएगी। भारत में ईद-उल-फितर का त्योहार 24 या 25 मई को मनाया जा सकता है।  इसी तरह भारत में भी ईद के चांद का दीदार करने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।भारत में भी आज ईद का चांद देखा जाएगा। अगर शनिवार को ईद का चांद दिखता है तो रविवार को ईद मनाई जाएगी। अगर शनिवार को चांद नहीं दिखा तो सोमवार को ईद मनाई जाएगी।

बिहार के फुलवारीशरीफ में इमारत-ए-शरिया व खानकाह मुबिजिया ने शनिवार को ईद की चांद देखने का एहतेमाम करने का ऐलान किया है। वहीं इमारत-ए-शरिया के काजी शरियत मोहम्मद जसीमुद्दीन व खानकाह-ए-मुजिबिया फुलवारीशरीफ के प्रबंधक मौलाना मिनहाजुद्दीन कादरी ने प्रेस रिलीज जारी कर ईद-उल-फितर की चांद देखने का शनिवार को ऐलान किया है। इस दौरान कहा गया है कि शनिवार को ईद का चांद दिखता है तो रविवार को ईद मनाई जाएगी। अगर शनिवार को चांद नहीं दिखा तो सोमवार को ईद मनाई जाएगी।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!