Eid mubarak 2018 : आज देखा जाएगा ईद मुबारक का चांद

निज संवाददाता लखनऊ।
Follow us on Google News
share

ईद की दस्तक बाजारों में हो गई है। अब गुरुवार को 29 वें रोजे के साथ ही चांद देखने का सिलसिला शुरू होगा। मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल लखनऊ की ओर से ऐशबाग ईदगाह में चांद देखने का इंतजाम किया गया...

Eid mubarak 2018 : आज देखा जाएगा ईद मुबारक का चांद

ईद की दस्तक बाजारों में हो गई है। अब गुरुवार को 29 वें रोजे के साथ ही चांद देखने का सिलसिला शुरू होगा। मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल लखनऊ की ओर से ऐशबाग ईदगाह में चांद देखने का इंतजाम किया गया है।

वहीं शिया चांद कमेटी की ओर से सतखण्डा पर देखने की कोशिश की जायेगी। ऐशबाग ईदगाह के नायाब इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने बताया कि ईद-उल-फित्र की नमाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। 29 वीं रमजान गुरुवार को चांद देखा जायेगा। अगर चांद की तस्दीक होती है, तो ईदगाह में शुक्रवार सुबह दस बजे ईद मुबारक की नमाज मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की इमामत में अदा की जायेगी।

यह भी कहा जा रहा है कि सउदी अरबिया में ईद अल-फ़ितर 15 जून को मनाई जा सकती है। इसके लिए आज बैठक होगी।

 इसे भी पढ़ें Eid ul Fitr 2018: इस दिन होगा रमजान का आखिरी रोजा

इसके साथ ही ईदगाह में औरतों की नमाज के लिए अलग से विशेष इंतजाम किये गये हैं। इसी तरह आसिफी मस्जिद में मौलाना कल्बे जव्वाद सुबह 11 बजे ईद की नमाज अदा करायेंगे।

Eid 2018: इस ईद अपने-अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!