ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyEid 2021 Eid moon sighting 2021 Time in India Today Moonrise time in India Eid ka Chand send Eid ul Fitr greetings SMS Shayari

Eid 2021: आज मनाया जा रहा है ईद का त्योहार, इन संदेशों से भेजें ईद की बधाई

ईद-उल-फितर का त्योहार 14 मई 2021, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। आज यानी बुधवार, 13 मई 2021 को 30वां और आखिरी रोजा है। बुधवार को दिल्ली समेत देश के किसी भी राज्य में ईद का चांद नजर नहीं आया था।...

Eid 2021: आज मनाया जा रहा है ईद का त्योहार,  इन संदेशों से भेजें ईद की बधाई
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 14 May 2021 06:23 AM
ऐप पर पढ़ें

ईद-उल-फितर का त्योहार 14 मई 2021, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। आज यानी बुधवार, 13 मई 2021 को 30वां और आखिरी रोजा है। बुधवार को दिल्ली समेत देश के किसी भी राज्य में ईद का चांद नजर नहीं आया था। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि बुधवार को ईद का चांद नजर नहीं आने के कारण ईल-उल-फितर 14 मई को मनाया जाएगा।

वहीं, जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि बुधवार को कहीं से भी चांद दिखने की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि ईद का त्योहार हमेशा से ही चांद पर निर्भर करता है। ऐसे में चांद का दिखना जरूरी होता है। चांद देखने के साथ ही यह त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में आज 13 मई को चांद दिखने के बाद 14 मई को ईद मनाई जाएगी। जानिए आज भारत के अलग-अलग राज्यों में चंद्रमा का समय-

 ईद पर लोग अपनों को मुबारकबाद भेजते हैं, ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे मैसेज और शायरियां, जिन्हें भेजकर आप अपनों को दे सकते हैं ईद की बधाई-

1. ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना
जब देखें वो तुझे तो,
मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कहना।

2. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल, 
दुनिया के सारे गम तुम्हें जाए भूल, 
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत, 
ऐसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद।

3. समुद्र को उसका किनारा मुबारक
चांद को सितारा मुबारक
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक
आपको और आपके परिवार को ईद का त्योहार मुबारक।

4. रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक

5. चुपके से चांद की रौशनी छू जाये आपको;
धीरे से ये हवा कुछ कह जाये आपको;
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से;
हम दुआ करते हैं वो मिल जाये आपको.
ईद मुबारक।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें