ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyeat these things during savan 2018

Sawan 2018: इन चीजों से खोलेंगे व्रत तो पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan 2018: सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हो गया है। इस बार सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है। पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 30 दिनों का है जिसमें पांच सोमवार शामिल हैं। माना जाता है...

Sawan 2018: इन चीजों से खोलेंगे व्रत तो पूरी होगी हर मनोकामना
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीSat, 28 Jul 2018 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

Sawan 2018: सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हो गया है। इस बार सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है। पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 30 दिनों का है जिसमें पांच सोमवार शामिल हैं। माना जाता है सावन महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वैसे ही आप व्रत खोलते समय भी कुछ चीजों का ध्यान रख सकते हैं जिससे भोलेनाथ जल्द खुश हो जाते हैं।

आलू

व्रत के दौरान आप आलू का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन c आपकी त्वचा के लिए अच्छा होता है। आलू शुगर का भी अच्छा स्रोत है। व्रत के दौरान ये आपके शरीर में एनर्जी बनाए रखता है।व्रत खोलते समय आप कटु के आटे में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

फलाहारी थालीपीठ
थालीपीठ एक बहुत ही प्रसिद्ध महाराष्ट्रियन डिश है। इसके लिए आपको साबूदाना ,उबले आलू ,भुनी मूंगफली और सिंघाड़े का आटा चाहिए। आप सिंघाड़े के आटे की जगह कुटु का आटा भी ले सकते है।

समां के चावल 
समां के चावल आमतौर पर व्रत में खाए जाते हैं। यह एक विशेष प्रकार का चावल है। जो की दिखने में सूजी जैसा पर थोड़ा बड़े आकर का होता है। आप इस चावल से खीर ,पूरी ,पुलाव ,समां चावल की खिचड़ी ,चकली और भी बहुत कुछ बना सकते हैं।

अंगूर और खजूर की चटनी 
कुछ खट्टा मीठा खाने का मन हो तो आप अंगूर और खजूर की चटनी भी खा सकते हैं। कुछ परिवार व्रत के दौरान शकरकंद का सेवन भी करते हैं।

Savan 2018: 18 वर्ष पूर्व तक कभी 29 तो कभी 28 दिन का होता रहा है सावन

18 जुलाई से सौर मास श्रावण शुरू, इन राशियों के लोगों की दूर होगी आर्थिक तंगी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें