ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyEasy way to make life happy

जिंदगी की राह को ऐसे बनाएं आसान

घर का वातावरण हमारे मन और विचारों को प्रभावित करता है। जैसा हमारे घर का वातावरण होगा वैसे ही विचार हमारे मन में आएंगे और हमारा आचरण भी वैसा ही होगा। रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली तमाम समस्याओं का...

जिंदगी की राह को ऐसे बनाएं आसान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutTue, 19 Jun 2018 02:29 AM
ऐप पर पढ़ें

घर का वातावरण हमारे मन और विचारों को प्रभावित करता है। जैसा हमारे घर का वातावरण होगा वैसे ही विचार हमारे मन में आएंगे और हमारा आचरण भी वैसा ही होगा। रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली तमाम समस्याओं का कारण घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में जरूरी है इन वास्तु दोषों को पहचानना और इन्हें दूर करना। आइए जानते हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जो हमारी जिंदगी को आसान बना सकते हैं।

घर में तुलसी के पौधे लगाएं। घर एवं आसपास परिसर को स्वच्छ रखें। घर के भीतर सप्ताह में दो दिन नीम की पत्ती की धूनी जलाएं। घर में सत्संग प्रवचन का आयोजन करें। घर की दक्षिण दिशा में नीले रंग के पर्दे या फिर नीले रंग से दीवार पर पेंट है तो इसे हटा दें। घर की उत्तर दिशा में हरा रंग या गमले में पौधा भी लगा सकते हैं। इस दिशा में लाल रंग की कोई भी वस्तु है तो आपको नुकसान हो सकता है। घर में क्रीम तथा सफेद रंग का प्रयोग कहीं भी किया जा सकता है। घर में किसी को दिल संबंधी बीमारी है या कोई डिप्रेशन में है तो घर में लाल रंग की पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए। हरा रंग आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

बेडरूम में हल्का फर्नीचर रखना बेहतर होता है। घर के किसी भी कोने या मध्य में जूते-चप्पल न रखें। सीढ़ियों के नीचे जूते, चप्पल रखने की रैक या अलमारी न बनवाएं। घर में ऐसी पेंटिंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिसे देखने से दुख का आभास होता हो। रात्रि में सोने से पूर्व ऊं नमः शिवाय का जाप करें। काले रंग के वस्त्रों का त्याग कर दें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें