Dussehra Wishes : विजयदशमी पर शेयर करें ये खूबसूरत Photos, Messages, Quotes, Shayari
Dussehra Wishes : विजयदशमी का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है।...
इस खबर को सुनें
Dussehra Wishes : विजयदशमी का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम ने रावण और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इस साल 15 अक्टूबर को विजयदशमी या दशहरे का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन आप अपनों को खूबसूरत Photos, Messages, Quotes, Shayari जरूर शेयर करें...
अधर्म पर धर्म की विजय,
असत्य पर सत्य की विजय,
बुराई पर अच्छाई की विजय,
पाप पर पुण्य की विजय,
अत्याचार पर सदाचार की विजय,
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय,
अज्ञान पर ज्ञान की विजय,
रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
फूल खिले, खुशी आपके कदम चूमे,
कभी ना हो दुखों का सामना
धन ही धन आये आपके अंगनां
यही है दशहरे के अवसर पर हमारी मनोकामना।
Happy Dussehra
दशहरा एक उम्मीद जगाता है
बुराई के अंत की याद दिलाता है
जो चलता है सच्चाई और अच्छाई की राह पर
वो विजय का प्रतीक बन जाता है।
विजयदशमी की बधाई
दशहरे का त्योहार लाए आपके जीवन में खुशियां अपार
प्रभु श्री राम की कृपा से हो आपके जीवन में हो सुख-समृद्धि का वास
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
जैसे प्रभु श्री राम ने की धर्म की स्थापना, अधर्म का नाश
आप भी करें अपने मन में छिपी बुराइयों का सर्वनाश
एक बार फिर से सब मिलकर स्थापित करें रामराज्य
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं