ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDussehra Pujan Time 2022 Vijayadashami 2022 5 October Dashami date from when till when know the exact time of Puja

Dussehra Pujan Time 2022: आज विजयादशमी के दिन दशमी तिथि कब से कब तक, जान लें पूजन का सटीक समय

Dussehra Pujan Time 2022: दशहरे के दिन प्रदोष काल में शाम को रावण के पुतले के दहन करना चाहिए। जानें दशहरे के दिन किस समय करें रावण दहन-

Dussehra Pujan Time 2022: आज विजयादशमी के दिन दशमी तिथि कब से कब तक, जान लें पूजन का सटीक समय
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 05 Oct 2022 08:04 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Vijayadashami 2022 date, Ravan Dahan Muhurat in india calendar: दशहरा (Dussehra) या विजयादशमी का त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022, बुधवार को है। दशहरे के दिन सुकर्मा, धृति, रवि, हंस व शश समेत कई शुभ योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दशहरा का पूरा दिन ही शुभ माना जाता है। दशहरे के दिन साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त में से एक माना जाता है, इसलिए पूरा दिन ही शुभ माना जाता है। इस दिन आप किसी भी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रावण दहन का विजय मुहूर्त केवल 47 मिनट का ही, जानें अपराह्न पूजा का समय

दशहरे के दिन श्रवण नक्षत्र का महत्व-

उदयातिथि के अनुसार, दशहरा 05 अक्टूबर को है। हालांकि इस दिन दशमी तिथि दोपहर 12 बजे तक ही रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। शास्त्रों के अनुसार, दशमी तिथि दोपहर में हो या न हो, लेकिन जिस दिन श्रवण नक्षत्र विद्यमान हो, उस दिन विजयादशमी मान्य होती है।

दशमी तिथि कब से कब तक-

दशमी तिथि 04 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी, जो कि 05 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे तक रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद से इतने समय तक रहेगा रावण दहन का उत्तम समय, आप भी जान लें

श्रवण नक्षत्र कब से कब तक-

04 अक्टूबर 2022 को रात 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होगी, 05 अक्टूबर 2022, रात 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें