Hindi Newsधर्म न्यूज़Dussehra 2024 Correct date Time and shubh muhurat of Dussehra 2024 and its significance

Dussehra 2024 : 2024 में दशहरा कब है ? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Dussehra 2024 Correct Date : हिंदू धर्म में हर साल आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। आइए जानते हैं 2023 में दशहरा की डेट

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 9 Dec 2023 05:43 AM
share Share
Follow Us on
Dussehra 2024 :  2024 में दशहरा कब है ? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Dussehra 2024 Date : हर साल आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस दिन को विजयादशमी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में विजयादशमी के पर्व का बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। सनातन धर्म में इस पर्व को बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी के अवसर पर लोग रावण के पुतले का दहन करते हैं और कई स्थलों पर रामलीला का आयोजन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2024 में दशहरा की सही डेट और रावण दहन का मुहूर्त...

दशहरा 2024 की सही डेट 

साल 2024 में आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा और 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, साल 2024 में 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मनाया जाएगा।

दशहरा क्यों मनाया जाता है?

हिंदू धर्म में हर साल बड़े धूमधाम से नवरात्रि मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करते बुराई को खत्म किया था। मान्यता है कि मां दुर्गा ने 9 दिनों के युद्ध के बाद विजयादशमी के दिन महिषासुर राक्षस का वध किया था। इस खुशी में हर साल लोग अधर्म पर धर्म की जीत के इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। 

दशहरा के दिन क्या करें और क्या नहीं ?

दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना बेहद शुभ होता है।
दशहरा के शुभ अवसर पर गुप्त दान करना भी मंगलकारी माना जाता है।
इस दिन मांस-मदिरा के सेवन से परहेज करें।
मान्यता है कि विजयादशमी के पर्व पर किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें