ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDussehra 2021 According to zodiac worship Vijayadashami like this you will get success in every work Astrology in Hindi

Dussehra 2021: राशि के अनुसार ऐसे करें विजयदशमी की पूजा, हर काम में मिलेगी सफलता

दशहरा या विजयादशमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सभी विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार विजयादशमी की पूजा राशि के अनुसार से की जाए तो उसका विशेष फल मिलता...

Dussehra 2021: राशि के अनुसार ऐसे करें विजयदशमी की पूजा, हर काम में मिलेगी सफलता
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 15 Oct 2021 05:25 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दशहरा या विजयादशमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सभी विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार विजयादशमी की पूजा राशि के अनुसार से की जाए तो उसका विशेष फल मिलता है।

मेष- मेष राशि के जातक भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना ‘ऊं रामभद्राय नम:’ के साथ करें।
वृषभ- इस दिन इस राशि के जातक हनुमान जी की पूजा-अर्चना ‘ऊं आञ्जनेयाय नम:’ के साथ करें।
मिथुन- मिथुन राशि के जातक इस दिन भगवान राम को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
कर्क- भगवान राम और माता सीता को मीठे पान का भोग लगाना लाभकारी रहेगा।
सिंह- सिंह राशि के जातक ‘ऊं जनार्दनाय नम:’ मंत्र से भगवान राम का पूजन करें।
कन्या- इस राशि के जातक दशहरे के दिन बजरंगबली की ‘ऊं शर्वाय नम:’ मंत्र के साथ पूजा करें।
तुला- इस राशि के लोग आज भगवान राम को शहद अर्पित करें।
वृश्चिक- विजयादशमी के दिन हनुमान जी को पूजा के दौरान चमेली का तेल चढ़ाना शुभ रहेगा।
धनु- इस राशि के जातक पूजा में तुलसी दल का इस्तेमाल करें। पूजा के समय ‘ऊं दान्ताय नम:’ मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।
मकर- दशहरे के दिन भगवान राम और माता सीता को पूजा के दौरान मौली अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
कुंभ- कुंभ राशि के जातक दशहरे के दिन ‘ऊं वायुपुत्राय नम:’ का जाप करें।
मीन- मीन राशि के जातक राम दरबार में मेहंदी अर्पित करें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें