दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं, पढ़ें इससे जुड़ी सारी खबरें
आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व। यह आज (19 अक्टूबर) मनाया जाएगा। भगवान राम के रावण का वध करने और असत्य पर सत्य की विजय के खुशी में इस...
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्लीFri, 19 Oct 2018 07:57 AM
ऐप पर पढ़ें
आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व। यह आज (19 अक्टूबर) मनाया जाएगा। भगवान राम के रावण का वध करने और असत्य पर सत्य की विजय के खुशी में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन जगह जगह रावण दहन किया जाता है। कहा जाता है कि रावण के पुतले को जला हर इंसान अपने अंदर के अहंकार, क्रोध का नाश करता है। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है।