Dussehra 2018: देश की इन जगहों पर होती है रावण की पूजा, जानें कहां हैं ये मंदिर
दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान राम ने रावण को युद्ध में पराजित करके उसके अहंकार को खत्म किया था। इस साल यह आज मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों तक रामलीला होने के...
दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान राम ने रावण को युद्ध में पराजित करके उसके अहंकार को खत्म किया था। इस साल यह आज मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों तक रामलीला होने के बाद दशहरे वाले दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। भगवान राम की पूजा की जाती है। लेकिन भारत में ऐसी कुछ जगह और मंदिर हैं, जहां रावण को पूजा जाता है।
जानें कौन सी हैं ऐसी जगह और मंदिर:
रावण मंदिर, बिसरख (दिल्ली/एनसीआर)
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बिसरख में एक रावण का मंदिर स्थित है। माना जाता है कि रावण का जन्म बिसरख में ही हुआ था। रावण के इस मंदिर में कई स्थानीय लोग पूजा पाठ करते हैं।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दशानन का मंदिर स्थित है। शहर के शिवाला इलाके में स्थित इस मंदिर के बगल में भगवान शिव जी का भी मंदिर है। कहा जाता है कि दशानन रावण के इस मंदिर में लोग आकर रावण के ज्ञान और ताकत की पूजा करते हैं।
आंध प्रदेश के काकीनाडा में रावण का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में भी रावण की पूजा की जाती है। यहां विशाल शिवलिंग और रावण की काफी बड़ी मूर्ति स्थापित है। बताते हैं कि स्थानीय मछुआरे इस मंदिर की देखभाल करते हैं।
मध्य प्रदेश के विदिशा में एक गांव का नाम रावणग्राम रख दिया गया। यहां रहने वाले लोग किसी त्योहार पर मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी विदिशा की ही रहने वाली थी।
दशहरा 2018: सफलता और धन पाने के लिए दशहरे पर करें ये 5 उपाय
Happy Dussehra :अपनों को शेयर करें दशहरा के ये शुभकामना संदेश और शायरी