ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDussehra 2018 date time muhurat

Dussehra 2018: आज मनाया जाएगा दशहरा, जानें विजयदशमी पूजन का मुहूर्त

आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरे के रुप में देशभर में मनाया जाता है। है। इस बार दशहरा 19 अक्टूबर 2018 को मनाया जाएगा। दशहरा हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दशहरा असत्य पर सत्य की...

Dussehra 2018: आज मनाया जाएगा दशहरा, जानें विजयदशमी पूजन का मुहूर्त
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,नई दिल्लीFri, 19 Oct 2018 07:11 AM
ऐप पर पढ़ें

आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरे के रुप में देशभर में मनाया जाता है। है। इस बार दशहरा 19 अक्टूबर 2018 को मनाया जाएगा। दशहरा हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। दशहरे के उपलक्ष्य में भारत के कोने-कोने में रामलीला की झांकियों का मंचन किया जाता है। इस दिन नीलकंठ का दर्शन बहुत शुभ माना जाता है। दशहरा या विजया दशमी नवरात्रि के पश्चात दसवें दिन मनाया जाता है।
 Dussehra 2018

विजयदशमी पूजन का मुहूर्त

08:20 से 10:30 बजे तक लग्न पूजन
11:24 से 12:32 बजे तक अभिजीत मूहूर्त

दहन का शुभ मुहूर्त:

शुक्रवार को दोपहर 2.57 बजे से शाम 4.17 बजे 

इस दिन वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, सोना, आभूषण नए वस्त्र इत्यादि खरीदना शुभ होता है। दशहरे के दिन नीलकंठ भगवान के दर्शन करना अति शुभ माना जाता है।

दशहरा के दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, कुछ घरों में शस्त्रों की भी पूजा की जाती है। प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे।
 
इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं। दशहरा का पर्व समस्त पापों काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, अहंकार, हिंसा आदि के त्याग की प्रेरणा प्रदान करता है।

मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए जरूरी है कन्या पूजा, जानें विधान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें