Durga Ashtami Wishes: दुर्गा अष्टमी पर भेजें माता रानी की भक्ति से भरें ये SMS, मां की बरसेगी कृपा

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Durga Ashtami : दुर्गा अष्टमी या महा अष्टमी के दिन मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महा अष्टमी के पावन पर्व की अपनों को शुभकामनाएं भी दी जाती हैं।

Durga Ashtami Wishes: दुर्गा अष्टमी पर भेजें माता रानी की भक्ति से भरें ये SMS, मां की बरसेगी कृपा

Durga Ashtami Wishes : 16 अप्रैल, मंगलवार को दुर्गा अष्टमी है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा- अर्चना की जाती है। दुर्गा अष्टमी या महा अष्टमी के दिन मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महा अष्टमी के पावन पर्व की अपनों को शुभकामनाएं भी दी जाती हैं। इस पावन दिन माता रानी की भक्ति से भरे कुछ संदेश, जिन्हें भेजकर आप अपनों का दिन बना सकते हैं खास-

तेरी कृपा से मैया, हर काम हो गया, 
काम तूने किया, मेरा नाम हो गया।।
दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं।

मां भरती झोली खाली,
मां अम्बे वैष्णों वाली,
मां संकट हरने वाली,
मां विपदा हरने वाली,
मां के सभी भक्तों को,
दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं।

जब संकट कोई आए,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम,
जब व्याकुल मन घबराए,
तू ले मैया का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।।
दुर्गाष्टमी 2024 की शुभकामनाएं

Durga Ashtami Puja Vidhi: दुर्गा अष्टमी पूजा कैसे करें? यहां जानें मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी के बारे में संपूर्ण जानकारी

मिलता है सच्चा सुख केवल,
मैया तुम्हारे चरणों में,
यह विनती है हर पल मैया,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
दुर्गाष्टमी 2024 की शुभकामनाएं।

मैया बुलाले नवराते में,
नाचेंगे हम सब जगराते में,
मां की मूरत बस गई आंखो में,
नाचेंगे हम सब जगराते में।
दुर्गाष्टमी 2023 की शुभकामनाएं।

चलते चलते राह में भटके,
काम कोई जब तेरा अटके,
हर दुःख का यही उपाय,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।।
दुर्गाष्टमी 2024 की शुभकामनाएं

Navratri Kanya Pujan Muhrat : अष्टमी, नवमी पर करें कन्या पूजन, जानें लें महत्व, संपूर्ण विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री लिस्ट

चारों ओर है छाया अंधेरा
कर दे मां रोशन जीवन मेरा।
तुझ बिन कौन है यहां मेरा
तू जो आए सामने हो जाए सवेरा
हैप्पी दुर्गाष्टमी 2024

माता न मैं पैसा चाहूं,
ना मैं चाहूं तुमसे ऊंचा पद,
बस मुझको अपना प्यार देना मां,
आर्शीवाद मिले तेरा है मेरी ये हद।।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़दुर्गा अष्टमी पर भेजें माता रानी की भक्ति से भरें ये SMS