Hindi Newsधर्म न्यूज़Due to wearing gold damage may occur wear it

सोना धारण करने से हो सकता है नुकसान, संभलकर पहनें..

ज्योतिष अनुसार सोना बृहस्पति (गुरु) ग्रह को प्रभावित करता है। केवल शौक के लिए सोना नहीं पहनना चाहिए। जरूरत और लाभ को ध्यान में रखकर ही सोना धारण करना चाहिए। सोना पहनने से आपको फायदा होता है तो यह...

लाइव हिन्दुस्तान टीम मेरठ Tue, 30 April 2019 07:36 PM
share Share
Follow Us on
सोना धारण करने से हो सकता है नुकसान, संभलकर पहनें..

ज्योतिष अनुसार सोना बृहस्पति (गुरु) ग्रह को प्रभावित करता है। केवल शौक के लिए सोना नहीं पहनना चाहिए। जरूरत और लाभ को ध्यान में रखकर ही सोना धारण करना चाहिए। सोना पहनने से आपको फायदा होता है तो यह आपको धनवान और समृद्ध बनाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि सोना आपको नुकसान पहुंचाता है लेकिन आप समझ नहीं पाते। इसके लिए आप सोना पहनने से पहनने से पहले किसी पंडित या ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं।

राशि के अनुसार पहनें सोने के जेवरात
आपका लग्न अगर मेष, कर्क, सिंह और धनु है तो आपके लिए सोना धारण करना उत्तम होगा। वृश्‍चिक और मीन लग्न के लोगों के लिए मध्यम और वृषभ, मिथुन, कन्या और कुंभ लग्न के लिए उत्तम नहीं होता है। तुला और मकर लग्न के लोगों को सोना कम से कम पहनना चाहिए।  

पैरों में कभी न पहनें सोना
सोना बहुत ही पवित्र माना जाता है, साथ ही यह काफी मूल्यवान भी होता है। सोना आपके भाग्य को जगा सकता है तो सुला भी सकता है। इसलिए इसकी सुरक्षा के साथ यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि इसका उपयोग कैसे करें।

सोने को पैरों में कभी न पहनें। सोने की बिछियां या पायल नहीं पहननी चाहिए, यह बहुत ही पवित्र धातु है। यह गुरु ग्रह को प्रभावित करती है। पैरों में पहनने से संबंधित के जीवन में परेशानी आनी शुरू हो जाती हैं।

इसके अलावा कमर में भी सोना धारण नहीं करना चाहिए। कमर में सोना धारण करने से जातक का पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इसमें भी महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो सकती है, इसलिए वे इसका ज्यादा ध्यान रखें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें