बुध व शुक्र के मिलने से इन 3 राशियों की बल्ले-बल्ले, अपार सफलता मिलने के संकेत
बुध व शुक्र राशि परिवर्तन का असर मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ेगा। जानें बुध व शुक्रेदव की कृपा से किन राशियों को मिलेगी तरक्की-
इस खबर को सुनें
Budh and Shukra yuti Effect on Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब दो ग्रह एक ही राशि में एक साथ होते हैं तो उसे युति कहा जाता है। 13 जुलाई को शुक्र ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में मिथुन राशि में बुध व शुक्र की युति होने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। जानें किन राशियों को लाभ-
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए बुध व शुक्र की युति शुभ समाचार प्रदाान कर सकती है। बुध व शुक्र के मिलने से इस राशि में महाराज योग का निर्माण हो रहा है। जिसके प्रभाव से जातकों को धन लाभ के साथ करियर में प्रमोशन भी मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
सावन का दूसरा सोमवार मकर व कुंभ समेत इन 5 राशियों के लिए खास, शनिदेव को प्रसन्न करने का खास संयोग
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए इन दोनों ग्रहों के मिलने से भद्र नामक राजयोग बन रहा है। ये योग व्यापारियों के लिए खासा लाभकारी साबित हो सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं। इस राशि में पहले से बुधादित्य योग बनने से भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका काम बन सकता है।
मकर- मकर राशि के जातकों की कुंडली में दो राजयोग बन रहे हैं। पहला रूचक व दूसरा शश। इन दोनों राजयोग के बनने से आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
17 अगस्त तक इन राशि वालों को सूर्य-शनि की स्थिति करेगी परेशान, सावन में इन उपायों से कम होंगे कष्ट
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।