ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDo you know these five auspicious signs of your lines Astrology in Hindi

जानिए अपने हाथ की रेखाओं में शुभ संकेत, उन्नति और भाग्योदय का करते हैं इशारा

हस्तारेखा सामुद्रिक शास्त्र का प्रमुख भाग है। हथेली की रेखाएं भी बनती और बिगड़ती रहती हैं। इसलिए रेखाओं का फल स्थाई नहीं रहता है। जानिए अपने हाथ की रेखाओं में शुभ संकेत जो उन्नति और भाग्योदय का इशारा

जानिए अपने हाथ की रेखाओं में शुभ संकेत, उन्नति और भाग्योदय का करते हैं इशारा
Praveenपंचांग पुराण टीम,मेरठTue, 31 Jan 2023 07:14 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हस्तारेखा सामुद्रिक शास्त्र का प्रमुख भाग है। हथेली की रेखाएं भी बनती और बिगड़ती रहती हैं। इसलिए रेखाओं का फल स्थाई नहीं रहता है। जानिए अपने हाथ की रेखाओं में शुभ संकेत जो उन्नति और भाग्योदय का इशारा करते हैं। 
-यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा से निकलकर कोई शाखा गुरु पर्वत तक जाए तो व्यक्ति शासकीय अधिकारी बनता है।
-हथेली में शुक्र पर्वत शुभ हो, विस्तृत हो और इस पर कोई अशुभ लक्षण ना हो तो व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

हर काम में हो रहे हैं विफल तो यह रेखा देखिए

-अंगूठा मजबूत, लंबा, सुंदर हो तथा मस्तिष्क रेखा भी शुभ हो तो व्यक्ति नौकरी से लाभ प्राप्त करता है। 
-बुध पर्वत पर एक छोटा सा त्रिभुज हो तो व्यक्ति प्रशासनिक विभाग में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।
-स्वास्थ्य रेखा की लंबाई मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा तक ही सीमित हो तो यह शुभ संकेत है। 
-यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चक्र जैसा कोई निशान बना हुआ है तो यह अच्छा है। हथेली में चक्र का निशान अंगूठे पर हो तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इस प्रकार के निशान वाले व्यक्ति धनवान होते हैं। अंगूठे पर चक्र का निशान होने पर व्यक्ति ऐश्वर्यवान, प्रभावशाली और दिमाग से संबंधित कार्य में योग्य होता है। ऐसे लोग बुद्धि का प्रयोग करते हुए काफी धन लाभ प्राप्त करते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।)
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें