ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologydo these measures during malmaas 2018

अधिक मास 2018: 13 जून तक करें ये 4 उपाय, हो जाएंगे मालामाल

आज से अधिक मास शुरू हो चुका है जो कि 13 जून तक चलेगा। यह महीना हर तीन साल में एक बार आता है। ग्रंथों के अनुसार, यह महीना भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान टीम  ,नई दिल्लीThu, 17 May 2018 01:26 PM

अधिक मास में करें ये उपाय

अधिक मास में करें ये उपाय1 / 2

आज से अधिक मास शुरू हो चुका है जो कि 13 जून तक चलेगा। यह महीना हर तीन साल में एक बार आता है। ग्रंथों के अनुसार, यह महीना भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस पूरे महीने में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजन किया जाता है व उनकी कथाएं सुनी जाती हैं। इस दौरान कुछ उपाय कर आप विशेष फल की प्राप्ति कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में जानें कुछ उपाय
 

अधिक मास में करें ये उपाय

अधिक मास में करें ये उपाय2 / 2

पुरुषोत्तम मास में रोज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें तो जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं। इसके बाद विधिपूर्वक गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। स्त्रियों के लिए यह स्नान उनके पति की लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य देने वाला है।

अधिक मास के दौरान पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज पहले भगवान विष्णु को अर्पण करें, इसके बाद ये सभी वस्तुएं गरीबों व जरूरतमंदों में दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।

अधिक मास के दौरान प्रतिदिन शाम को तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक लगाएं और ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहती है और किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता।

अगर आप धन लाभ पाना चाहते हैं तो अधिकमास में प्रतिदिन सुबह भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। लक्ष्मी पूजा में दक्षिणावर्ती शंख, पीली कौड़ी, हल्दी की गांठ, गोमती चक्र, श्रीयंत्र भी रखें।

आज से शुरू हो रहा है अधिक मास, इन बातों का रखें खास खयाल

अधिक-पुरुषोत्तम मास: तीन साल में एक बार आता है यह विशेष माह