ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologydo not forget to worship plants near you tulsi peepal

अगर आपके आसपास है ये पौधे तो न भूले इनकी पूजा करना, वरना होगा नुकसान

पेड़ पौधे हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते है। इनसे ही हमें ऑक्सीजन मिलती है ये ना हो तो हम जीव

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीFri, 01 Sep 2017 05:53 PM

अगर आपके आसपास है ये पौधे तो न भूले इनकी पूजा करना, वरना होगा नुकसान

अगर आपके आसपास है ये पौधे तो न भूले इनकी पूजा करना, वरना होगा नुकसान1 / 3

पेड़ पौधे हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते है। इनसे ही हमें ऑक्सीजन मिलती है ये ना हो तो हम जीवित नहीं रह सकते। इसके साथ ही ये पौधे हमारे जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर करते है। कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से हम एक सहज जीवन व्यतीत कर सकते हैं। ज्योतिष ग्रंथों में भी इसे महत्वपूर्ण माना गया है। अगर आपके घर के आसपास भी ये पौधे लगे है तो आपको भूलकर भी इनकी पूजा करने से नहीं बचना चाहिए।

आइए जानते है कौन से है वे पौधे:

अगर आपके आसपास है ये पौधे तो न भूले इनकी पूजा करना, वरना होगा नुकसान

अगर आपके आसपास है ये पौधे तो न भूले इनकी पूजा करना, वरना होगा नुकसान2 / 3

1. तुलसी- हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जिस घर में सुबह शाम तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाया जाता है व पूजा की जाती है। उस घर में कभी धन के कमी नहीं होती। ऐसे घर में हमेशा लक्ष्मी का वास होता है। 

2. पीपल- पीपल के पेड़ की पूजा करने का विधान पुराना है। ऐसा माना जाता है कि पीपल में स्वयं भगवान विष्णु का वास होता है इनकी पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

3. आंवला- आंवले का सेवन करने से रोगों का नाश होता है। वहीं कहा जाता है कि इसमें लक्ष्मी का वास होता है।  

4. बिल्व पत्र- बिल्व पत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। कहा जाता है कि बिल्व के पेड़ की पूजा करना आपको नौकरी में प्रमोशन दिलवाने के साथ-साथ अकाल मृत्यु से भी रक्षा करता है।

5. अशोक का पेड़- कहा जाता है कि अशोक का पेड़ हर रोग और दुख का नाश करता है। इसकी पूजा विशेष फलदायी होती है।

अगर आपके आसपास है ये पौधे तो न भूले इनकी पूजा करना, वरना होगा नुकसान

अगर आपके आसपास है ये पौधे तो न भूले इनकी पूजा करना, वरना होगा नुकसान3 / 3

6. केले के पेड़-  ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति सही ना हो या वे पीड़ित हों तो केले के पेड़ की पूजा की जाती है। केले के पेड़ की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

7. बरगद का पेड़- बरगद का पेड़ बहुत पूज्यनीय होता है। इसकी पूजा करने से महिलाओं का सौभाग्य अखंड रहता है और संतान संबंधी बाधाएं भी दूर होती है।

ये 5 चीजें होंगी आपके पास तो हाथ से चला जाएगा आया हुआ धन

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)