ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologydo not do these things during solar eclipse 2018

Surya Grahan 2018 : इस दौरान कभी न करें ये काम, वरना होगा नुकसान

13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। अषाढ़ कृष्ण अमावस्या को सूर्य ग्रहण है हालांकि भारत में यह ग्रहण आंशिक होगा इसलिए इसका कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा, फिर भी इस ग्रहण का...

Surya Grahan 2018 : इस दौरान कभी न करें ये काम, वरना होगा नुकसान
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 12 Jul 2018 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। अषाढ़ कृष्ण अमावस्या को सूर्य ग्रहण है हालांकि भारत में यह ग्रहण आंशिक होगा इसलिए इसका कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा, फिर भी इस ग्रहण का सूतक माना जाएगा। ग्रहण काल में सूतक के नियमों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान कुछ चीजों को करने की मनाही होती है।

क्या होता है सूतक

सूतक समय को शास्त्रों में अशुभ मुहूर्त माना जाता है। इसका मतलब है कि इस समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते और ना ही भगवान की पूजा की जाती है। धार्मिक नियमों के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे से पहले ही सूतक लग जाता है जिस कारण मंदिरों के पट भी बंद रहते है।

ग्रहणकाल के दौरान क्या न करें

1. ग्रहणकाल के दौरान या उसके मध्य समय में भोजन करना, पकाना, सोना, सजना-संवरना नहीं चाहिए।

2. मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना, कपड़े सीना आदि से बचना चाहिए। इससे बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है।

3. ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ग्रहण दर्शन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

ग्रहण काल खत्म होने के बाद क्या करें

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल खत्म होने का बाद स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान के गर्श करना बहुत फलदायक होता है।  

Solar Eclipse 2018: चंद्रग्रहण से पहले होगा सूर्य ग्रहण, जान लें ये 5 अहम बातें

सूर्य ग्रहण 2018: चंद्रग्रहण से पहले पड़ेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों के लिए अशुभ

Solar eclipse 2018: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई को, जानें ग्रहण टाइम और उपाय

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें