चाणक्य नीति: सुबह उठते ही न करें ये 3 काम, नहीं तो दिन जाएगा बेकार

Jul 29, 2018 12:02 am ISTलाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
share

अर्थशास्त्र के रचयिता आचार्य चाणक्य यानी कौटिल्य की बुद्धि का लोहा हर कोई मानता है। प्राचीन काल में चाणक्य ने देश काल और परिस्थिति को देखते हुए कई बातें लिखी हैं। उन बातों कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें...

चाणक्य नीति: सुबह उठते ही न करें ये 3 काम, नहीं तो दिन जाएगा बेकार

अर्थशास्त्र के रचयिता आचार्य चाणक्य यानी कौटिल्य की बुद्धि का लोहा हर कोई मानता है। प्राचीन काल में चाणक्य ने देश काल और परिस्थिति को देखते हुए कई बातें लिखी हैं। उन बातों कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें लोग आज भी मानते हैं। ऐसी खास बातों में चाणक्य ने यह भी बताया है कि सुबह उठते ही इंसान को क्या नहीं करना चाहिए। माना जाता है इन बातों का ध्यान रखने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है। 

तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें जिन्हें सुबह नहीं करना चाहिए-

1- सुबह उठते ही न देखें दर्पण
बहुत से लोगों के बेडरूप में शीशा लगा होता है और वे उठते ही सबसे पहले उस शीशे पर अपना चेहरा देखते हैं। चाणक्य के अनुसार, ऐसा करना एक बुरी आदत होती है। ऐसा करने से मन में नकारात्मक भाव आते हैं और पूरे दिन नकारात्मकता के विचार उसका पीछा नहीं छोड़ते।


2- दूसरों का चेहरा न देंखें- सुबह उठते ही न करने वाले कामों दूसरों का चेहरा न देखना भी शामिल है। चाणक्य के अनुसार भगवान को ध्यान करते हुए जो व्यक्ति बिस्तर छोड़ता है उसका पूरा दिन अच्छ गुजरता है। सुबह-सुबह किसी पुरुष या महिला का चेहरा नहीं देखना चाहिए।


3- जानवरों की लड़ाई-
आजकल लोग वाट्एस या सोशल मीडिया पर जानवरों की लड़ाई या देखते रहते हैं। लेकिन चाणक्य की मानें तो यदि सुबह -सुबह दो जानवरों जैसे कुत्ता, बिल्ली आदि की लड़ाई दिखती है तो यह अशुभ है। माना जाता है कि ऐसा दिखने से दिन संकटमय हो सकता है। इसके लिए सुबह की शुरुआत अच्छी और सकारात्मक बातों से करनी चाहिए। 
 

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!