ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologydo not do legs in front of these seven

इनकी ओर किया पैर तो शुरू हो जाएगा बुरा समय

हिन्दू धर्म में बच्चों को शिष्टाचार से जुड़ी कई बातें बताई जाती है। कहा जाता है कि भगवान, गुर,

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीTue, 12 Sep 2017 05:31 PM

इन लोगों की ओर किया पैर तो शुरू हो जाएगा बुरा समय

इन लोगों की ओर किया पैर तो शुरू हो जाएगा बुरा समय1 / 2

हिन्दू धर्म में बच्चों को शिष्टाचार से जुड़ी कई बातें बताई जाती है। कहा जाता है कि भगवान, गुर, अग्नि आदि के सामने पैर करके नहीं बैठना चाहिए। ऐसे ही सातों के बारे में आज हम जानते है जिनके ओर हमे भूलकर भी पैर नहीं करने चाहिए। कूर्म पुराण में कहा जाता है कि ऐसा करने से हमारा बुरा वक्त शुरू हो जाता है।

आइए जानते है कौन है वे लोग

इन लोगों की ओर किया पैर तो शुरू हो जाएगा बुरा समय

इन लोगों की ओर किया पैर तो शुरू हो जाएगा बुरा समय2 / 2

1.  भगवान- शास्त्रों में कहा जाता है कि भगवान की तरफ गलती से भी पैर नहीं करने चाहिए। कहा जाता है कि इसे उनका उपमान माना जाता है। 

2. शास्त्रों में कहा जाता है कि किसी ब्राह्मण का अपमान नहीं करना चाहिए। वहीं उनकी तरह पैर भी नहीं करना चाहिए। 

3.  शास्त्रों में कहा जाता है कि गाय में सभी भगवानों का वास होता है। कहा जाता है कि गाय की तरफ पैर करना भगवानों का अपमान है।

4. गुरु- गुरु को हम भगवान का दर्जा देते है। गुरु हमे जीवन की रीत समझाता है। मार्ग दर्शन करता है। उन्हें कभी भी पैर नहीं दिखाने चाहिए।

5. वहीं अग्नि को देवता का मुख माना जाता है। इनके तरफ पैर करने से भगवान का अपमान होता है।

6. सूर्य- सूर्य तो भगवान का ही रूप है। पूजा पाठ से पहले भी सूर्य की पूजा की जाती है। उनके तरफ कभी पैर नहीं करने चाहिए।

7. चंद्रमा को भगवान माना जाता है। वे वनस्पतियों के स्वामी है। इसलिए चंद्रमा के तरफ पैर नहीं करने चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

कभी भूलकर भी न करें इस तरह के लोगों को नमस्कार वरना...