Hindi Newsधर्म न्यूज़Diwali Wishes 2023: Happy Deepawali SMS quotes photos status greetings messages and images

Diwali 2023 Wishes in Hindi: दीपावली की इन स्पेशल व प्यार से भरे चुनिंदा मैसेज से भेजें बधाई, अपनों से कहें- 'शुभ दिवाली '

Diwali 2023 Wishes, Messages, Status and Shayari: छोटी दिवाली 11 नवंबर और दिवाली 12 नवंबर को है। दिवाली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा की जाती है। दिवाली की भेजें बधाई-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 12 Nov 2023 11:09 AM
share Share
Follow Us on
Diwali 2023 Wishes in Hindi: दीपावली की इन स्पेशल व प्यार से भरे चुनिंदा मैसेज से भेजें बधाई, अपनों से कहें- 'शुभ दिवाली '

Happy Diwali 2023 Wishes, Greetings and SMS: हर साल कार्तिक मास में दिवाली या दीपावली का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली मनाते हैं। बड़ी दिवाली से ठीक एक दिन पहले छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस साल छोटी दिवाली 11 नवंबर और दिवाली 12 नवंबर 2023 को है। दिवाली के दिन लोग गणेश-लक्ष्मी पूजन करने के साथ ही अपनों को इस खास दिन की बधाई भी भेजते हैं। आप भी इन चुनिंदा मैसेज से भेजें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं-

दीपों का ये पावन त्योहार,
आपके लिए लाये खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार।

खुशियों का पर्व है दिवाली,
मस्ती की फुहार है दिवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
अपनों का प्यार है दिवाली।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

जगमग जले ये सुंदर दीप,
चारों तरफ रौशनी ही रोशनी हो,
मेरी है यही दुआ, इस दिवाली पर
होठों पर आपके बस हंसी ही हंसी हो।

सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयंकरि।
सर्वदुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते ।।
माता लक्ष्मी आपके सब कष्ट हरें।
शुभ दीपावली।।

खुशियों का पर्व है दिवाली,
मस्ती की फुहार है दिवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली
अपनों का प्यार है दिवाली।

कुमकुम भरे कदमों से,
आए लक्ष्मी जी आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको भरपूर।
दिवाली की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

धेरा हुआ दूर रात के साथ,
नयी सुबह आई दिवाली ले कर साथ,
आंखें खोलो, एक मेसेज आया है,
दिवाली की शुभकामनाएं साथ लाया है।

पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो कांटो का सामना।।
जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,
दीपावली पर हमारी यही शुभकामना।।

मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुःख दर्द अपने भूल कर, सबको गले लगाना।
दिवाली की शुभकामनाएं!

हर्षित त्योहार आपके जीवन को
खुशियों से भर दे।
इस दिवाली आपको अच्छे
स्वास्थ्य और भाग्य का आशीर्वाद मिले।
दिवाली की शुभकामनाएं!

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें