Diwali से पहले ही घर से निकाल दें ये 5 चीजें, सालों-साल नहीं भटक पाएगी दरिद्रता
Diwali Ke Vastu: 12 नवंबर के दिन दिवाली का त्योहार पूरे जोरों-शोरों से मनाया जाएगा। वहीं, वास्तु दोष से बचने और धन वृद्धि के लिए घर से कुछ चीजों को बाहर निकाल दें।

Vastu Tips For Diwali: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार शुरू होने जा रहा है। 12 नवंबर के दिन दीपोत्सव का त्योहार पूरे जोरों-शोरों से मनाया जाएगा। दिवाली से पहले ही लोग साफ-सफाई शुरू कर देते हैं और तरह-तरह की चीजों से घर की सजावट करते हैं। वहीं, दिवाली पर मुख्य तौर पर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। वहीं, वास्तु दोष से बचने और धन वृद्धि के लिए घर से कुछ चीजों को बाहर निकाल देना ही बेहतर रहेगा।
600 सालों बाद अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों का दिन वरदान समान
1. वस्तु विद्या के मुताबिक, घर में बंद घड़ी का होना बैड लक का कारण बना सकता है। इसलिए दीवाली से पहले ही बंद घड़ी को सही करवा लें या घर से बाहर निकाल दें।
2. घर में सूखे और कांटेदार पेड़-पौधे नहीं रखना चाहिए। इससे घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ती है और करियर क्षेत्र में दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं।
3. लक्ष्मी माता का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो फटे पुराने कपड़े घर से बाहर निकाल दें।
4. घर के मंदिर में कभी भी देवी-देवताओं की जली या टूटी हुई मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। मंदिर में देवी देवताओं की फटी-कटी तस्वीर भी अशुभ माना जाता है।
5. खराब, पुराने ताले रखने से आर्थिक दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इसलिए दिवाली से पहले ही बिना चाबी वाले और खराब तालों को घर से बाहर निकाल दें।
150 सालों बाद अहोई अष्टमी पर अद्भुत संयोग, जान लें पूजा मुहूर्त और व्रत नियम
6. कभी भी घर में टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए। ये नेगेटिव एनर्जी का सेंटर बनता है। वहीं, कांच में दरार आ जाने पर भी इसे बदलना या बाहर कर देना बेहतर रहेगा।
7. घर में टूटे-हुए बर्तन रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए अगर आप गुड लक अट्रैक्ट करना चाहते हैं तो अपने घर में टूटे हुए बर्तन न रखें।
8. घर में मकड़ी के जाले दरिद्रता का कारण बन सकते हैं। ऐसा कहते हैं कि घर में जाले लग जाए तो व्यक्ति के भाग्य पर भी ताला लग जाता है।
9. आर्थिक दिक्कतों को दूर करना चाहते हैं तो पुराने जूते चप्पल भी घर में इकट्ठा करके न रखें।
10. महाभारत या फिर युद्ध की पेंटिंग घर में लगाना शुभ नहीं मानी जाती है। घर में ऐसी पेंटिंग लगाने से कलह-क्लेश का माहौल बनता है साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
