दिवाली के दिन सभी अपने-अपनों की घरों की सफाई कर मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारी करते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के लिए घर के मुख्य द्वार और जहां आप पूजा कर रहे हैं उसके पास भी रंगोली भी बनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रंगोली बनाई जाती है। भारत के क राज्यों में तो रोज ही रंगोली बनाने की परंपरा है। रंगोली बनाने के लिए प्राकृतिक रंगों का ही चुनाव करें। आटे, चावल के आटे, हल्दी, कुमकुम आदि से आप बहुत सुंदर रंगोली बना सकते हैं। इसके अलावा फूलों से भी बहुत अच्छी रंगोली बनाई जा सकती है। यहां देखें रंगोली के बेहतरीन डिजाइन:

