2024 में कब है दिवाली, जान लें धनतरेस से भाईदूज तक की तारीख
when is diwali: दिवाली एक नवंबर शुक्रवार के दिन है। पांच दिन चलने वाला यह पर्व 29 अक्टूबर से शुरू होगा और 3 नवंबर तक चलेगा। दिवाली का पर्व धनतेरस से शुरू होता है और भैया दूज पर पर्व समाप्त होता है।

दिवाली 2024: प्रकाश का पर्व दिवाली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। भगवान राम के चौदह सालों के वनवास और रावण का वध करने के बाद अयोध्या में वापस लौटने की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है। इस पर्व में रात में मां लक्ष्मी और गणेश का विशेष पूजा अर्चन किया जाता है। साल 2024 में दिवाली एक नवंबर शुक्रवार के दिन है। पांच दिन चलने वाला यह पर्व 29 अक्टूबर से शुरू होगा और 3 नवंबर तक चलेगा। दिवाली का पर्व धनतेरस से शुरू होता है और भैया दूज पर पर्व समाप्त होता है।
दिवाली धनतेरस 2024
धनतेरस से दिवाली के पर्व की शुरुआत होती है। इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और महा लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साल 2024 में धनतेरस 29 अक्टूबर को है। इस दिन बर्तन, सोना चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा है।
छोटी दिवाली 2024
धनतेरस के बाद छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं मनाई जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। इस साल छोटी दिवाली 30 अक्टूबर की है।
गोवर्धन पूजा और भैया दूजा 2024
इसके बाद गोवर्धन पूजा और अगले दिन भैया दूजा का पर्व मनाया जाता है। साल 2024 में गोवर्धन पूजा 2 नवंबर और 3 नवंबर को भैया दूज है। गोवर्धन पूजा के दिन कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को एक उंगली पर उठा लिया था। वहीं भैया दूज पर बहनें अपने भाई के टीका करती हैं, और बदले में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं।
दिवाली तारीख 2024
दिवाली का पहला दिन: धनतेरस (29 अक्टूबर, 2024)
दिवाली का दिन 2: छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी (31 अक्टूबर, 2024)
दिवाली दिन 3: दिवाली, लक्ष्मी पूजा (1 नवंबर, 2024)
दिवाली दिन 4: गोवर्धन पूजा (2 नवंबर, 2024)
दिवाली दिन 5: भाई दूज (3 नवंबर, 2024)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।