दिवाली से पहले ही शुरू हो जाएंगे इन राशियों के अच्छे दिन, दीपावली में चमकेगा सोया हुआ भाग्य
इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली का महापर्व मनाया जाएगा। दिवाली से पहले मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, सूर्य और शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे और शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे।
इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली का महापर्व मनाया जाएगा। दिवाली से पहले मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, सूर्य और शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे और शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। ग्रहों की चाल बदलने से दिवाली से पहले ही कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं ये दिवाली किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है-
मिथुन राशि-
- कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है।
- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
- महीने के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- भाग्य का साथ मिलेगा।
- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
- कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
कर्क राशि-
- नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।
- व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।
- कार्यों में सफलता मिलेगी।
- धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
- नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
- इस समय हर कोई आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।
Rashi Parivartan : 3 दिन में 3 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, ये 3 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल
वृश्चिक राशि-
- आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
- घर में खुशियां आएंगी।
- व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
- मानसिक शांति रहेगी।
- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
- कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
- जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि-
- परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
- कार्यों में सफलता मिलेगी।
- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- भाग्य का साथ मिलेगा।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।