ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDiwali 2020 Weekly Horoscope Prediction 9 to 15 November This Deepawali will bless Maa Lakshmi on these zodiac signs

Diwali 2020: इस दिवाली इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, क्या लिस्ट में आपकी राशि भी है शामिल?

वैदिक ज्योतिष में नवंबर का महीना बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने धनतरेस, दिवाली के साथ छठ पूजा भी है। ऐसे में ग्रहों के शुभ संयोग से कुछ राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। ज्योतिषाचार्यों के...

Diwali 2020: इस दिवाली इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, क्या लिस्ट में आपकी राशि भी है शामिल?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 10 Nov 2020 06:28 AM
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष में नवंबर का महीना बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने धनतरेस, दिवाली के साथ छठ पूजा भी है। ऐसे में ग्रहों के शुभ संयोग से कुछ राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवंबर माह में कई राशि परिवर्तन के शुभ संयोग से कुछ राशियों को लाभ होगा। 9 नवंबर से 15 नवंबर तक का साप्ताहिक राशिफल कुछ राशि वालों के लिए खुशखबरी भी लेकर आ सकता है। जानिए किन राशियों पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर बरसेगी कृपा-

1. मेष- इस राशि पर बुध और सूर्य की दृष्टि कोष भाव में वृद्धि कर रही है। ऐसे में सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। भौतिक सुख भी मिल सकता है।

2. सिंह- 9 नवंबर से 15 नवंबर के इस सप्ताह में आपकी मनोकामनाएं और इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से कोई अपेक्षा न करें। रोजी-रोजगार में आमदनी के साथ बढ़ने के साथ कमाई में भी वृद्धि होगी।

दिवाली बाद सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, जानें इस राशि के जातकों पर राशि परिवर्तन का प्रभाव

3. धनु- इस राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति शुभ फल प्रदान करेंगे। शुभ कार्यों में रुचि बढ़ने के साथ मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जातकों की आमदनी भी बढ़ सकती है।

4. कुंभ- कार्यक्षेत्र में आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। खर्च बढ़ेगा हालांकि आप पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के संकेत हैं।

5. मीन- 9 नवंबर से 15 नवंबर के बीच जीवनसाथी के कारण आपका भाग्योदय हो सकता है। जिसके कारण सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। रोजगार में तरक्की मिलने का भी योग बन सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें