ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologydiwali 2020 muhurat timings puja vidhi puja time mantra lakshmi laxmi aarti deepavali muhurat time

Diwali 2020 Mahurat Timing , Puja Vidhi , Mantra : जानें दिवाली पूजा मुहूर्त , मंत्र और पूजा विधि

Diwali 2020 muhurat timings puja vidhi : पांच दिवसीय दीपोत्सव का मुख्य पर्व दीपावली आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर घरों में सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाएगी। साथ ही...

Diwali 2020 Mahurat Timing , Puja Vidhi , Mantra : जानें दिवाली पूजा मुहूर्त , मंत्र और पूजा विधि
निज संवाददाता,प्रयागराजSat, 14 Nov 2020 09:10 AM
ऐप पर पढ़ें

Diwali 2020 muhurat timings puja vidhi : पांच दिवसीय दीपोत्सव का मुख्य पर्व दीपावली आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर घरों में सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाएगी। साथ ही महानिशा यानी महाकाली की पूजा की जाएगी। इस शुभ अवसर पर दीपों से घर-आंगन जगमग होंगे। घरों और बहुमंजली इमारतें विद्युत झालरों से जगमगा रही हैं। दीपावली से पूर्व शनिवार को छोटी दीवावली पर यम के निमित्त दीप जलाकर पूजन-अर्चन किया गया। लोगों ने आतिशबाजी कर ज्योति पर्व की खुशियां साझा की।

पूजन का मुहूर्त: शनिवार को स्थिर लग्न में लक्ष्मी-गणेश और कुबेर का पूजन किया जाएगा। इस दिन शनि स्वाति योग में सर्वार्थ सिद्धि भी योग है। यह योग सुबह से लेकर रात 8:48 बजे तक रहेगा।

उत्साह 
- हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी दीपावली
- महानिशा में होगी कालीपूजा व तंत्र साधना

स्थिर लग्न में पूजन मुहूर्त 
कुम्भ-     दोपहर 12:50 से 2:25 बजे तक
वृभष-     शाम 5:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
सिंह-     रात 12 से 2:15 बजे तक

Diwali Puja time and vidhi: आज दिवाली पर इस शुभ महासंयोग में महा लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा, सबसे उत्तम लाभ के लिए ये हैं लक्ष्मीपूजन के चौघाड़िया मुहूर्त

महानिशा पूजन का मुहूर्त
दीपावली की मध्य रात 12 बजे से रात 3 बजे तक निशीथ काल में महाकाली का पूजन किया जाएगा। इस अवधि में श्रीसूक्त पाठ करना शुभ रहेगा। 

कैसे करें पूजा
- सर्वप्रथम पूजा का संकल्प लें
- श्रीगणेश, लक्ष्मी, सरस्वती जी के साथ कुबेर का पूजन करें
- ऊं श्रीं श्रीं हूं नम: का 11 बार या एक माला का जाप करें
- एकाक्षी नारियल या 11 कमलगट्टे पूजा स्थल पर रखें
- श्रीयंत्र की पूजा करें और उत्तर दिशा में प्रतिष्ठापित करें, देवी सूक्तम का पाठ करें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें