ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyDigits How will you know your day of June 20 2018

अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 20 जून 2018 का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको...

Anuradhaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Tue, 19 Jun 2018 01:55 PM

अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 20 जून 2018 का दिन

अंकराशि: जानें कैसा रहेगा आपका 20 जून 2018 का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य-

मूलांक-1

मूलांक-12 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर प्रदान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-2

मूलांक-23 / 10

आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में कुछ बदलाव हो सकता है। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-3

मूलांक-34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-4

मूलांक-45 / 10

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से खुशी का समाचार प्राप्त हो सकता है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-5

मूलांक-56 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। टीम वर्क से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-6

मूलांक-67 / 10

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पुराने समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान हो सकता है, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक-7

मूलांक-78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो फिलहाल निर्णय टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। उधार देने से बचें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक-8

मूलांक-89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-9

मूलांक-910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।